Advertisement Carousel

आर आई ताराचंद राठौर द्वारा पैसे लेकर काम नहीं करने पर किसान ने मुख्यमंत्री कैंप में किया लिखित शिकायत….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव में पदस्थ आर आई ताराचंद राठौर द्वारा पैसे लेकर काम नहीं करने का किसान ने मुख्यमंत्री कैंप में की लिखित शिकायत

पत्थलगांव राजस्व विभाग हमेशा से ही अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहा है यहां कई सालों से पदस्थ आर आई ताराचंद राठौर द्वारा हमेशा से ही किसानों से छोटे-छोटे कामों के लिए पैसों के मांग करना कोई नई बात नहीं है। उक्त आर आई की इसके पूर्व भी मिर्जापुर ग्राम के लोगों द्वारा शिकायत की गई थी लेकिन अपनी ऊंची पहुंच के बल पर आर आई ताराचंद राठौर आज तक पत्थलगांव क्षेत्र में पदस्थ है ।ताजा मामला तब देखने को मिला जब ग्राम मुंडेकेला के किसान लोहर साय बेहरा पिता नटवर सिंह 66 साल द्वारा अपनी जमीन के सीमांकन के लिए तहसील कार्यालय से आदेश के बाद पूर्व में जमीन को वापस कब्जा दिलाने के लिए आदेशित किया गया था बार-बार कब्जा दिलाने की गुहार लगाने के बाद भी किसान का जमीन का कब्जा नहीं मिला

 

हाल ही में लोहार साय बेहरा द्वारा पुनः सीमांकन कर जमीन वापस दिलाने के लिए आदेशित करवाया गया जिस पर ताराचंद राठौर आर आई ने त्रुटि बताते हुए त्रुटी सुधार करवाने के लिए कहते हुए त्रुटि सुधार के पचास हजार व जमीन का कब्जा दिलाने के नाम पर दो लाख की डिमांड की गई जिस पर किस लोहरसाय द्वारा बार-बार परेशान होकर जमीन गिरवी रख पचास हजार की व्यवस्था कर ताराचंद राठौर आर आई को दिया गया पैसे देने के बाद भी आर आई द्वारा ना तो कब्जा दिलाया गया ना ही त्रुटि सुधार किया गया थक हारकर किसान लोहार साय बेहरा ने न्याय की आस लिए विवादित आर आई राठौर की मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में शिकायत की गई है एवं पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई गई है ।

अब देखना है यह है कि विवादित ताराचंद राठौर आर आई से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में की गई शिकायत पर क्या असर होता है ? क्या किसान को रुपए वापस मिलेंगे और आर आई पर कोई कार्यवाही की जावेगी या अपनी ऊंची पहुंच के बल व उच्च अधिकारियों को बरगलाने वाले आर आई पर कार्यवाही की जावेगी??

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…