Advertisement Carousel

पत्थलगांव विधायक श्री मति गोमति साय ने अपने नए कार्यालय का फीता काट कर किया प्रवेश विधानसभा के आठो मंडल अध्यक्ष प्रभारी सहित कार्यकर्ता रहे मौजूद अब सप्ताह में दो दिन रहेंगी पत्थलगांव में क्षेत्र की जनता से होंगी रूबरू ….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव विधायक श्री मति गोमति साय ने अपने नए कार्यालय का फीता काट कर किया प्रवेश अब सप्ताह में दो दिन रहेंगी पत्थलगांव में क्षेत्र की जनता आए होंगी रूबरू


पत्थलगांव विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के आठो मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ एवं आम जनों की उपस्थिति में नए निवास का फीता काट कर उद्घाटन किया गया अब विधायक गोमती साय सप्ताह में दो दिन पत्थलगांव में ही रह कर क्षेत्र की जनता एवं एप्ने कार्यकर्ताओ से रूबरू होंगी


जब से विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुवा था तब से यहां के लोगो को अपने कार्य के लिए क्षेत्र के लोगो को विधायक गोमती साय के घर मुंडाडीह जाना पड़ रहा था जोकि खर्चीला भी और दूर होने से समय लग रहा था जिसकी मांग लगातार आमजनों के बीच होते देख विधायक गोमती साय ने यही रह कर लोगो की समस्याओं को सुन कर निराकरण करने की सोच से यहां अपना कार्यालय और निवास किया उद्घाटन


दिन के 1 बजे लगभग 2 से 3 हजार कार्यकर्ताओ के बीच कार्यक्रम शुरू करते हुए विधायक गोमती साय ने मा भारती और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर फूल माला पहना कर दीप जला कर भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच बैठी जहां सभी आठो भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता पत्थलगांव मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल, पत्थलगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चमर साय लुड़ेग से रोशन प्रताप सिंह, कांसाबेल से गणेश जैन, महादेव ढांड से लक्खु राम नाग, डोकडा से दिनेश चौधरी, बागबहार से कमलजीत सिंह, कोतबा से सावरिया अग्रवाल, एवं आठों भाजपा के मंडल प्रभारी पत्थलगांव से मनीष अग्रवाल , ग्रामीण मंडल से प्रभारी हरजीत सिंह भाटीया, दोकडा से विजय शर्मा, कांसाबेल से मुकेश शर्मा, कोतबा से आंनद शर्मा, लुड़ेग से पुरषोत्तम सिंह, बागबहार से सुनील अग्रवाल, महादेव ढांड से अरविंद गुप्ता पत्थलगांव भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष श्री मति अंजू टोप्पो एवं अन्य कार्यकर्तावो का सम्मान किया


भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा की आये सभी भाजपा के हर एक कार्यकर्ताओ को प्रणाम जिन्होंने अपने मेहनत से पत्थलगांव में भाजपा का परचम लहराया जिस तरह आप लोगो ने आम जनों तक जाकर भाजपा की बात रखी और हम सफल हो सकें अब हमारी लोकप्रिय विधायक पत्थलगांव में ही दो दिन उपलब्ध रहेंगी और लोगो की समस्या दूर करने पर्यास करेंगी अब आप लोगो को उनके गृह ग्राम जाने की जरूरत नही पड़ेगी

भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है हमारा परिवार बहुत बड़ा है। हम सभी मिलकर.क्षेत्र के लोगो के लिए काम करेंगे उनके गांव शहर को विकास से जोड़ेंगे हमारी पार्टी जो कहती है वो करती है। छतीसगढ की सरकार सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये उनके खाते में डाल रही है। जो अभी शुरुआत है। जिस तरह पूर्व की कांग्रेस सरकार ग्रामीणों के आवास योजना को रोक दिया था उसे हमने चालू किया है। हर एक किसान हो या आम जन सभी के लिए भाजपा कार्य कर रही है। आप सभी की इतनी भारी भरकम उपस्थिति को देख कर ये अंदाजा लगाना आसान होगा कि हम सभी काफी उत्साहित है पर अभी हम लोगो को और कार्य करना है जहां जहाँ हम कमजोर है वहा और काम करना होगा सभही के पास जाकर छतीसगढ़ सरकार की योजना की बात करनी होगी उन्हें विकास से जोड़ना होगा

विधायक गोमती साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी भाजपा के पदाधिकारि एवं हर एक कार्यकर्ता जिन्होंने अपने अथक परिश्रम से मुझे विधानसभा में जीत दिलाई और हाल ही में लोकसभा चुनाव में भी बढ़त दिलाई उनसभी देव् तुल्य जनों का बहुत बहुत आभार एवं वे सभी जनता जिन्होंने अपना आशीर्वाद दिया और मुझे आमजनों के सेवा करने का मौका दिया उन सभी का चरण छूकर प्रणाम आप सभी ने जो मेहनत किया है उसी का परिणाम है कि मैं आप सभी के पास विधायक बन कर आ सकी हु और आप सभी को विश्वास दिलाती हु की मैं क्षेत्र के लोगो को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करूंगी


जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, एवं आठो मंडल के अध्यक्ष आठो मंडल के प्रभारी एवं सभी भाजपा के कार्यकर्ताओ को प्रणाम जिन्होंने मुझे जीत दिलाई है।

????????आर्थिक सहायता राषि देते जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता

इस मौके पर भाजपा के राजेन्द्र अग्रवाल, हरनाम सिंह भाटीया, प्रदीप गुप्ता, श्याम नारायण गुप्ता जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अवधेश गुप्ता, मंडल महामंत्री अंकित अग्रवाल, नरेश यादव उपाध्यक्ष भाजपा मंडल पत्थलगांव सुरेश साहू मंडल मंत्री , जगदीश यादव महामंत्री लुड़ेग, संजय अग्रवाल, सुरेश यादव मंडल महामंत्री लुड़ेग तमता मंडल, रमावती जायशवाल, भारती शर्मा, यशोदा यादव तमता से विशाल अग्रवाल, ,प्रवीण अग्रवाल, कमलेश यादव, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….