Advertisement Carousel

जशपुर पुलिस के द्वारा पशु तस्करों के विरूद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही,  नारायणपुर थाना से फरार चल रहे कुख्यात अन्तर्राज्जीय पशु तस्कर अस्फाक अंसारी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे….

जशपूर✍️ जितेन्द्र गुप्ता

जशपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही,
नारायणपुर थाना ने फरार चल रहे कुख्यात अन्तर्राज्जीय पशु तस्कर अस्फाक अंसारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,
विगत दिनों दूसरे प्रकरण में 07 रास मवेशियों को नारायणपुर थाना स्टाॅफ ने तस्करी होने से बचाया, तस्कर फरार पतासाजी जारी,
थाना नारायणपुर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।

पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये सैंकड़ों मवेशियों को जप्त किया गया है एवं फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया जा रहा है।

दिनांक 22.03.2024 को प्रार्थी टिकेष्वर यादव उम्र 36 साल निवासी दाराखरिका ने थाना नारायणपुर में सूचना दिया कि उक्त दिनांक को 03 व्यक्ति हस्तिनापुर ग्राम से 06 रास मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुये झारखंड प्रांत की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना स्टाॅफ द्वारा मौके पर जाकर मवेशी हाॅंकने वाले गोकुल चौहान तथा संदीप चौहान को अभिरक्षा में लेकर पशुओं को जप्त किया गया, उन दोनों से पूछताछ करने पर उक्त मवेशी को अस्फाक अंसारी का होना बताया एवं झारखंड प्रांत की ओर ले जाना बताया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में अप.क्र. 25/24 धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी 1-संदीप चौहान उम्र 32 साल निवासी लोधमा थाना कुनकुरी एवं 2-गोकुल कुमार चौहान उम्र 38 साल निवासी हस्तिनापुर को दिनांक 22.03.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। प्रकरण का मुख्य अभियुक्त अस्फाक अंसारी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को लगाया गया था। मुखबीर की सूचना पर दिनांक 26.06.2024 को दबिश देकर कार्यवाही करते हुये अस्फाक अंसारी को ग्राम खरवाटोली से अभिरक्षा में लिया गया एवं उक्त अपराध में सम्मिलित होना बताया है। अभियुक्त अस्फाक अंसारी उम्र 28 साल निवासी षिवराजपुर थाना घाघरा जिला गुमला (झारखंड), हाॅल मुकाम खरवाटोली* को दिनांक 26.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रार्थी राधेष्याम राम उम्र 58 साल निवासी चटकपुर ने दिनांक 26.06.2024 को थाना नारायणपुर में सूचना दिया कि ग्राम बेने तेतरटोली की ओर से एक मवेशी तस्कर 07 रास मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते झारखंड प्रांत की ओर ले जा रहा है इस सूचना पर तत्काल थाना नारायणपुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर 07 रास मवेशियों को जप्त कर सुरक्षार्थ रखवाया गया है। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर बताये कि मवेशी तस्कर दबाव में आकर वहां से भाग गया। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में अप.क्र. 58/24 धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, प्रकरण के फरार आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस टीम को लगाया गया है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “जिला पुलिस जशपुर द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, अभियान में निरंतर सफलता मिल रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीम को लगाया गया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…