Advertisement Carousel

थाने में नवीन कानूनों का क्रियान्वयन कार्यक्रम राजनेता, पत्रकार, अधिवक्ता, पुलिस ,एवं आम जन रहे मौजूद ….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव थाने में नवीन कानूनों का क्रियान्वयन कार्यक्रम

पत्थलगांव थाने में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन कार्यक्रम में  राजनेताओं, वकील, पत्रकार, समाजसेवीयो, एवं आम जनों के मौजूदगी में जानकारी साझा की गई बताया गया पूर्व के कानून जो भारतीय दंड संहिता के नाम से जाना जाता था उसे अब 1जुलाई सोमवार से भारतीय न्याय संहिता 2023 के नाम से जाना जाएगा


तीन परिवर्तित नए कानून के बारे में डीपीओ सौरभ सौम्य जैन द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी दी गई पहले भारतीय दंड संहिता जो 1860 से देश में लागू थे उसकी जगह तीन नए कानून पूरे देश में 1 जुलाई से लागू कर दिए गए हैं। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज 1 जुलाई से देशभर में लागू हो गई है। वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह लेंगे नए कानून जिनमें दंड के स्थान पर न्याय को प्राथमिकता दी गई है। इस मौके पर पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडे  ,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल, ग्रामीण मंण्डल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया, अवधेश गुप्ता, अंकित अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन यादव ,मनोज तिवारी, हरगोविंद अग्रवाल ,मुकेश अग्रवाल, नीरज गुप्ता, कमलेश यादव , दिनेश अग्रवाल, सुरेश साहू पवन सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे

डीपीओ सौरभ जैन के द्वारा 1 जुलाई से लागू किए गए देश भर में नए कानून के बारे में काफी अच्छी जानकारी साझा करते हुए बताया कि 25 दिसम्बर 2023 को संसद के दोनों सदनों में पारित हो गए थे जिसे 23 फरवरी 2024 को राष्ट्रपति के द्वारा अनुमति प्रदान की गई 1 जुलाई 2024 से तीनो कानून सिवाय भारतीय न्याया संहिता 106(2)को छोड़ कर शेष धारा लागू किये गए जो भी भारत देश में जन्म लेते है वो तुरंत ही इन कानून के दायरे में आ जाते हैं। उन्होंने परिवर्तित किये गए भारतीय न्याय संहिता ,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता ,भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में बताया उन्होंने बताया कि अंग्रेज जमाने में जो भारतीय दंड संहिता में कुल 511 धाराएं लागू थी उनकी जगह न्याय संहिता में अब 358, धाराएं हैं।भारतीय साक्ष्य अधिनियम में पहले 167 धाराये थे अब 170 है। 1860 से हम उन कानून का पालन करते आ रहे थे लेकिन सोमवार से हम कानून को नए तरीके से पालन करेंगे भारतीय न्याय संहिता में नागरिकों के लिए सहज आसन एवं जल्द निर्णय के लिए कई प्रकार के कानून का प्रावधान किया गया है उदाहरण के तौर पर पहले हमें केस में बहस के बाद काफी दिनों तक केस का फैसले के लिए इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब नए कानून में आपराधिक मामले में एडीजे कोर्ट के द्वारा 30 दिन या अधिकतम 45 दिनों के अंदर फैसला देना पड़ेगा वही नए कानून में कई प्रकार के प्रावधान किए गए हैं कोई एक्सीडेंटल व्यक्ति के द्वारा तीन दिवस के भीतर अपने मोबाइल फोन के जरिए संबंधित थाने के भारसाधक अधिकारी को मोबाइल से भी मैसेज के द्वारा सूचना दी जा सकती है साथ ही तीन दिवस के भीतर सूचना देने वाले व्यक्ति को स्वयं उपस्थित होकर थाने में हस्ताक्षर करने पड़ेंगे पहले के कानून में यह सभी प्रावधान नहीं थे जो अब के कानून में प्रावधान किए गए हैं। सरकार का मानना है कि नए कानून लागू होने से लोगो को न्याय जल्दी मिल सकेगा और तय समय के अंदर चार्जशीट फाइल हो सकेगी।

थाना प्रभारी विनीत पांडे ने कार्यक्रम के अंत मे कहा कि डीपीओ सौरभ जैन के द्वारा काफी अच्छी जानकारी प्रदान की गई जिससे काफी कुछ समझने में आसानी होगा नए कानूनों की जानकारी को जन जन तक पहुचाने की जिम्मेदारी पत्रकार साथियों का है। वे  खबर के माध्यम से जन जन तक इन कानूनों के जानकारी को प्रमुखता देकर  आन जन लोगो तक बाते पहुचाये।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…