पत्थलगांव ✍️जितेंद्र गुप्ता
पत्थलगांव पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम बंद
रविवार की सुबह पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम का शटर है बंद
स्वाभाविक है कि एटीएम के बंद होने से उपभोक्ता होते है। परेशान आनन फानन में जाना पड़ता है उन्हें दूसरे एटीएम की तरफ बैंक का नियम कहता है कि एटीएम को 24 घण्टे खुलना होता है। पर उपभोक्ताओं को सुविधाएं देने के बजाय उन्हें सुविधाओं से वंचित किया जाता है।
इन एटीएम को बंद करने में बैंक प्रबंधन की पूरी लापरवाही दिखती है बैंक प्रबंधन सुचारू रूप से एटीएम को संचालित करने में अपना ध्यान नही रखते है। जिम्मेदारी नही निभाते और लापरवाह बैंक प्रबंधन के चलते खाता धारक उपभोक्ताओं को 24 घण्टे सातों दिन मिलने वाली सुविधाये नही मिल पाता है वही एटीएम से बैंक खाता धारक को एटीएम से अनेक तरह सुविधा दिए जाने के नाम पर एटीएम के चार्ज बैंक खाते से तय राशि काट लेती है।
पत्थलगांव बीएसएनएल ऑफिस के सामने संचालित पंजाब नेशनल बैंक के नीचे ही पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम जो बंद है। मुकेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह 7, बजे जशपूर रोड में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पहुचा तो पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम बंद का शटर बंद था जबकि एटीएम से खाता धारक को 24 घण्टे सातों दिन की सेवाएं मिलनी चाहिए
अब जिस तरह बैंक अधिकारी और कर्मचारी शनिवार रविवार को छुट्टी मनाते है उसी तरह वे अपने एटीएम की भी बंद कर एटीएम मशीन को छुट्टी देते दिख रहे है। वही उच्च अधिकारि इन हो रहे लापरवाही पे गम्भीर नही है चाहे खाता धारक को सुविधा ही मत मिल पाए
























