Advertisement Carousel

छतीसगढ़ के इतिहास में दूसरी बार पशु तस्कर का निकाला गया जुलूस पशु तस्करो ने पशु तस्करी करना पाप है के नारे लगाए

जशपूर ✍️जितेंद्र गुप्ता

गिरफ्तार 02 कुख्यात पशु तस्कर भेजे गए जेल,
गौ तस्करी बंद करने हेतु एसपी ने दिया अल्टीमेटम,
जशपुर पुलिस ने माह जनवरी 2024 से अब तक 340 गौवंश को तस्करों से मुक्त कराया,
इस अवधि में गौ तस्करी के 28 प्रकरण में 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,
तस्करी में प्रयुक्त कुल 12 वाहन जिसमें पीकअप-09, छोटा हाथी-02 एवं 01 ट्रक को जप्त कर राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,
जशपुर पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही कर गौ-तस्करी के सप्लाई चेन को धवस्त किया जा रहा है,
बड़े पशु तस्कर मो. लालखान, मो. तबारक खान, शाहिद खान, मो. आफताब उर्फ आफताब मीर उर्फ शौकत अली ने कुछ दिनों पूर्व गिरफ्तारी के भय से कुनकुरी न्यायालय में किया सरेंडर,
साईंटांगरटोली का कुख्यात मवेशी तस्कर मो. जसिम शाह अपने साथियों के साथ पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है,
पशु तस्करी में संलिप्त आरोपियों को अन्य दूसरे व्यवसाय से जुड़ने हेतु कहा जा रहा है।


पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह द्वारा जशपुर जिले का कार्यभार ग्रहण करते ही गौ तस्करी रोकने के लिये स्पेशल टीम गठित कर इसमें संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों में दबिश देकर अनेकों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
माह जनवरी से अब तक गौ तस्करी के कुल 28 प्रकरणों में 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है एवं इनसे तस्करी में प्रयुक्त कुल 12 वाहन जिसमें पीकअप-09, छोटा हाथी-02 एवं 01 ट्रक को जप्त किया जाकर राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान वर्ष 2023 के पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे 05 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। पुराने बड़े मवेशी व्यापारी मो. लालखान, मो. तबारक खान, शाहिद खान, मो. आफताब उर्फ आफताब मीर उर्फ शौकत अली ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिये बीते दिनों न्यायालय में सरेंडर कर दिये एवं साईंटांगरटोली का कुख्यात मवेशी तस्कर मो. जसिम शाह अपने साथियों के साथ गिरफ्तार हो चुका है। इनके विरूद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट भी जारी किया गया था।


वर्ष 2024 में जशपुर जिले के थाना लोदाम में 05, चौकी मनोरा में 03, थाना नारायणपुर में 06, थाना कुनकुरी में 02, थाना फरसाबहार में 01, थाना तुमला में 03, चौकी सोनक्यारी में 01, थाना बगीचा में 01, थाना बागबहार में 01, थाना कांसाबेल में 01, थाना दुलदुला में 02, चौकी दोकड़ा में 01, थाना जशपुर में 01 गौ तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।
बड़े गौ तस्कर पहले पीकअप वाहनों से छत्तीसगढ़ से झारखंड की ओर तस्करी करते थे, पुलिस द्वारा इनके 100-120 की स्पीड से चल रहे वाहन के पहियों में कांटा फेंककर विशेष विधि से पंचर कर वाहनों से अनेकों गौ वंश को मुक्त कराया गया है। पुलिस के निरंतर कार्यवाही होने से अब तस्कर अपना पैटर्न बदल दिये हैं, अब विभिन्न चैनल के माध्यम से जंगलों के रास्ते रात्रि में तस्करी करते हैं, इस पर पुलिस द्वारा भी जंगलों में दबिश देकर अनेकों गौवंश को मुक्त कराया गया है। जशपुर पुलिस द्वारा इनके सप्लाई चेन को निरंतर ध्वस्त किया जा रहा है। गिरफ्तार हुये पशु तस्करों को तस्करी का धंधा छोड़ कर अन्य दूसरे व्यवसाय से जुड़ने हेतु कहा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “जशपुर पुलिस का पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा, तस्करी का नेक्सस को ध्वस्त किया जा रहा है। गिरफ्तार हुये पशु तस्करों को तस्करी का धंधा छोड़ कर अन्य दूसरे व्यवसाय से जुड़ने हेतु कहा जा रहा है।”

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…