Advertisement Carousel

प्रभु इंटर प्राईजेज ने 151 पौधे का रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

प्रभु इंटर प्राईजेज ने 151 पौधे का रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जशपुर- पत्थलगांव के प्रतिष्ठित जान डियर ट्रेक्टर व टीवीएस बाईक शोरूम प्रभु इंटर प्राईजेज के संचालक प्रभुशंकर नायक ने क्षेत्र के हरियाली से वंचित जमीनों पर 151, नग पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया

मंगलवार को जशपुर रोड नेशनल हाईवे के किनारे एव तालाब किनारे पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर उपस्थित संचालक एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाये इस तरह पर्यावरण संरक्षण व संव‌र्द्धन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी ने पर्यावरण को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रभु ने बताया की क्षेत्र का कोई भी नागरिक पौधारोपण के कार्य में उनसे हर संभव सहयोग ले सकता है। उनके पास पेड़ लगाने गड्ढा करने हेतु ड्रिल मशीन समेत विभिन्न प्रजाति के पौधे उपलब्ध है। जिसका पौधारोपण में उपयोग कोई भी नागरिक कर सकता है आपको बता दे की प्रभु इंटर प्राईजेज के द्वारा क्षेत्र में इस वर्ष पुनः अलग-अलग जगहों पर वृहद रूप से पौधरोपण करने की योजना बनाई गई जिसमें लगभग 151 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम के बारे में आगे जानकारी देते हुए संचालक ने बताया कि आज पत्थलगांव क्षेत्र में तापमान का अंतर विगत दो-तीन वर्षों में लगभग 3 से 5 डिग्री बढ़ चुका है जिससे लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है जिसके कारण लोगों में पौधा रोपण के प्रति रुझान देखा जा रहा है सभी को हरियाली की आवश्यकता समझ में आ रही है। हमारे संस्थान के सदस्यों के द्वारा चिन्हित किए गए स्थान में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है उन्होंने बताया की लोगो के निवेदन करने पर पौधा रोपण करने के लिए पूरी टीम को संसाधन के साथ भेजी जाएगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….