Advertisement Carousel

तिरंगा रैली में रिटायर्ड बीएसएफ कमांडेंट हुए शामिल,बच्चों को दिया देशभक्ति एवं देशसेवा का संदेश….

कुनकुरी✍️जितेंद्र गुप्ता

तिरंगा रैली में रिटायर्ड बीएसएफ कमांडेंट हुए शामिल,बच्चों को दिया देशभक्ति एवं देशसेवा का संदेश

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पूरे देश में घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है, अभियान को लेकर प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली में तिरंगा रैली निकाली गई, तिरंगा रैली के संबंध में प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में घरों में तिरंगा फहराकर घर-घर तिरंगा,हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी सहभागिता दें। रैली प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली से होते हुए नवाटोली धुमाडांड तक निकाली गई। तिरंगा रैली में रिटायर्ड बीएसएफ कमांडेंट सेवेस्तियन केरकेट्टा भी शामिल हुए,उन्होंने बच्चों को देशभक्ति एवं देशसेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मैं सैनिक बनकर देश की सीमा पर तैनात था

देश की सुरक्षा कर अपने को गौरवान्वित एवं खुश महसूस करता हूं, आप सब भी पढ़-लिखकर योग्य बनें और सैनिक,शिक्षक,चिकित्सक आदि बनकर अथवा कोई भी विभाग में रहकर भी देश की सेवा कर सकते हैं। बच्चों एवं शिक्षकों ने सेवानिवृत्त बी एस एफ कमांडेंट को सैल्यूट कर सम्मानित किया। तिरंगा रैली में बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर तथा नारा लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली में सेवा निवृत्त बी एस एफ कमांडेंट सेवेस्तियन केरकेट्टा,प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता, शिक्षक महेश तिर्की,स्कूली बच्चे, शाला समिति पदाधिकारी, पालक एवं ग्रामीण शामिल हुए।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….