Advertisement Carousel

नेशनल लोक अदालत में दिखा सकून भरा नजारा , समझाईस के बाद 278 प्रकरण निराकृत…

 जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

नेशनल लोक अदालत में दिखा सकून भरा नजारा , समझाईस के बाद 278 प्रकरण निराकृत

बगीचा . व्यहवार न्यायलय बगीचा में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायधीश मंसूर अहमद , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डमरूधर चौहान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेश राज के दिशा निर्देशन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया .जिसमें पीठासीन अधिकारी कामनी वर्मा के समझाईस के बाद 278 प्रकरण निराकृत किए गए।


लोक अदालत में घरेलू हिंसा में महिलाओं का संरक्षण ,चेक से सम्बन्धित मामले , प्रीलिटिगेशन ,मोटरयान व आबकारी अधिनियम का बहुतायत में निस्तारण किया गया.ग्राम बटाइकेल निवासी पति -पत्नी के मध्य घरेलु हिंसा के प्रकरण में न्यायलय के समझाइस के बाद दोनों ने पति – पत्नी के रूप में सकून भरा जीवन जीने का फैसला लिया एक दूसरे मामले में ग्राम सेमर जोबला बोन्दो पानी के निवासी दो लोगों के मध्य शारब के नशे में छोटी सी बात पर मारपीट व विवाद था, जिनका प्रकरण भी समझाईस के बाद दोनों ने समझौता कर लिया वहीं सामरबार और देवडांड सन्ना निवासी दो लोगों मध्य चेक से एक लाख अड़तालीस हजार रूपये के लेनदेन का विवाद था पीठासीन अधिकारी कामनी वर्मा के द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर राजीनामा कराकर प्रकरण को समाप्त किया गया।
बहरहाल लोक अदालत के माध्यम से न केवल लंबित मामलों का निपटारा हुआ, बल्कि समाज में शांति और सामंजस्य भी स्थापित हुआ.यह आयोजन विवाद समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुआ।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…