पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी पत्थलगांव के द्वारा कार्यालय के लिए लगाये गये भूमि आवंटन आवेदन पत्र को निरस्त करने बाबत् पत्थलगांव कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने अपने दिए पत्र में लिखा कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पत्थलगांव की काबिज भूमि को भारतीय जनता पार्टी पत्थलगांव के द्वारा कार्यालय के लिए लगाये गये भूमि आवंटन आवेदन पत्र को निरस्त करने बाबत्।

विषयान्तर्गत निवेदन है कि नगर पंचायत पत्थलगाव में स्थित भूमि खसरा नं 390/2 391/1/क रकबा 100X100-10,000 को मल्टीपरपज कोअपरेटिव सोसायटी पत्थलगांव के नाम 30 वर्ष के स्थायी पट्टा रा.प्र.क्र. अ-30 1957-58 पर पारित आदेश दिनाक 18.10.1959 के तहत पट्टा प्रदान किया गया था जहाँ पट्टा के शर्त के अनुरूप पट्टेदार भवन निर्मित कर गोदाम एवं आवास के रूप में उपयोग कर रहा था।
उक्त भूमि पर निर्मित भवन का वास्तविक भूमि स्वामी पट्टेदार मल्टीपरपज कोअपरेटिव सोसायटी पत्थलगांव तथा वर्ष 1987 में उक्त सोसायटी का विक्रय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पत्थलगांव का दिये जाने के बाद भूमि व उस पर उपस्थित भवन में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पत्थलगांव का कब्जा है। तथा आधे भवन भाग में समिति का खाद व अन्य समाग्री रहता था। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित के पास कृषकों के लिए खाद्य बीज एवं अन्य समाग्री के रख-रखाव हेतु गोदाम का अभाव है।
तहसीलदार पत्थलगाव के रा.प्र.क्र. 01/8-20(20)/2014-15 के आदेश पत्र दिनांक 27.03.2015 को जाँच प्रतिवेदन दिया गया कि उक्त भूखण्ड में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पत्थलगाव का कब्जा है जिसे जनहित में नजूल पट्टा दिया जा सकता है। उक्त सोसायटी में 15 ग्राम पंचायतों का धान खरीदी किया जाता है।
उक्त भूखण्ड को जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय हेतु तहसीलदार पत्थलगाय एवं अन्य उच् अधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है जबकि पूर्व से लेकर आज तक कमी भी भारतीय जनता पार्टी का कब्जा उक्त भूखण्ड पर नहीं रहा है।
अत जिला कलेक्टर से निवेदन है कि किसानों के हित को देखते हुए उका भूखण्ड को कोई भी राजनीतिक पार्टी को आबंटित न कर किसानों को ही आबंटित करने की कृपा करें।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी से श्री मति आरती सिंह, मनोज तिवारी, महेंद्र अग्रवाल, नन्दलाल यादव, छत्र मोहन यादव, समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे

























