पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने काग्रेस पार्टी के ऊपर दिया बड़ा बयान कहा विष्णुदेव सरकार के विकास कार्यो से भयभीत है। कांग्रेस पार्टी
जिला उपाध्यक्ष सुनिल अग्रवाल ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कांग्रेस पार्टी से कहा कि छतीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के द्वारा किये जा रहे लगातार विकास से कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल को देखा नही जा रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के द्वारा अनर्गल और गलत बयानबाजी कर सीएम कैंप कार्यालय को बदनाम करने की कोशिश की जा रहा है। इस तरह के अनर्गल बयानबाजी की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हु।
जिस तरह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकार के द्वारा सभी क्षेत्रों में लगातार तेजी से विकास किया जा रहा है। वो बड़ी बात है। अनेकों कार्य आम जनों के हित मे किए जा रहे हैं,जिससे भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास तेजी से बढ़ रहा है। इन विकास कार्यों से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह घबराई हुई है,राज्य में अपने जमीन को खिसकता देख कांग्रेस पार्टी के पूर्व सीएम अपने घबराहट में अनर्गल बयानबाजी कर सीएम कैंप कार्यालय को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे भारतीय जनता पार्टी का एक भी कार्यकर्ता बर्दास्त नही करेगा
जशपुर जिला में सीएम कैंप कार्यालय की पहल से रोजाना आम जनों को फायदा पहुच हो रहा है। कई मरीजों को निशुल्क उपचार एवं अन्य जरूरी सुविधाएं जिला से लेकर राजधानी स्तर तक प्रदाय कीया जा रहा है,इसी क्रम में रायपुर में कुनकुरी सदन का स्थापना किया गया है, जहां रोजाना बड़े और गंभीर बीमारियों का भी निशुल्क उपचार व परामर्श सुविधा आवास व भोजन के साथ उपलब्ध कराई गई है। इतना ही नहीं बिजली के क्षेत्र में लगातार तेजी दे कार्य किया जा रहा है। जिससे आम लोगो में नई उन्मीद देखी जा रही है।
विष्णु सरकार में राज्य के संचालित सभी योजनाओं के सफलता से आम लोगों के बीच सकारात्मक माहौल बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी को अपना भविष्य खतरे में नजर आने लगा है। वहीं जशपुर जिला में सड़क शिक्षा,स्वास्थ,बिजली,पानी जैसे सबसे ज्यादा जरूरी कार्यो में तेजी से कार्य हो रहा है भाजपा के विकास कार्यों में एकतरफा तेजी से कांग्रेस का अस्तित्व जशपुर ही नही राज्य में समाप्त होता देख कांग्रेस पार्टी पूरी तरह और घबराई हुई है।अपना अस्तित्व बचाने कांग्रेस के द्वारा निराधार और गलत आरोप सीएम कैंप कार्यालय के ऊपर लगाया जा रहा है। जो पूरी तरह बेबुनियाद है।

























