पत्थलगांव ✍️ जितेन्द्र गुप्ता
पत्थलगांव सड़क यातायात को सुगम बनाने अनुविभागीय अधिकारी धुर्वेस जायशवाल ने कहा एक से दो दिवस में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर की जाएगी कार्यवाही
पत्थलगांव शहर के सड़क यातायात में आम लोगो से लेकर सड़को में चलने वाले लोगो को भारी मुश्किलो क् सामना करना पड़ रहा है। शहर में एक से दो किलोमीटर तक के सफर में ही लोगो को 30 से 40 मिनट तक समय लग रहा है कारण है कि सड़कों के किनारे लोग ट्रक, पिकअप, कार को बेतरतीब खड़ा कर देते है जिससे एक आ रही गाड़ी के साथ दूसरे तरफ से आने वाली वाहनों को रुकना पड़ता है क्योंकि सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण दूसरी गाड़ी पार नही हो पाता है और यही कारण है कि सड़क को दिन भर में दर्जनों बार जाम क् सामना करना पड़ता है पर शहर वासी इन मुश्किल सड़क यातायात को लेकर अनेक बार आवाज उठाती रही है पर अब तक इससे कुछ खास ब्यवस्था सुधारने हुवा नही और प्रशासन भी अपने काम मे ब्यस्त इतना रहता है कि इन यातायात की ब्यवस्था बनाने ज्यादा कुछ करते नही है जिससे स्थिति लगातार और ज्यादा खराब होते जा रही है। अभी आने वाले दिनों में त्यौहार का सीजन शुरू होने जा रहा है। जिससे शहर में और ज्यादा वाहनों की आवाजाही होगी और बेहतर ब्यस्था नही बनाये जाने पर सड़क यातायात और ज्यादा मुश्किल भरा होगा
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेस जायशवाल से पत्थलगांव शहर की सड़क यातायात में दिन में दर्जनों बार जाम होने और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के मद्देनजर पत्थलगांव शहर की सड़क थोड़ी खराब है। और सड़क किनारे बेतरतीब रूप से लोग वाहन खड़े कर दे रहे है। जिसके कारण यातायात को लेकर कुछ मुश्किल हो रही है हमारे द्वारा एक से दो दिवस के अंदर सड़क किनारे बेतरतीब रूप से खड़े वाहनों के ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी

























