पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
कछार हनुमान मंदिर से शिव मंदिर के लिए धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

नवरात्र पर्व के पहले दिन कछार हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर भक्तिभाव के साथ निकाली गई कलश यात्रा शिव मंदिर कछार एवं हनुमान मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे हनुमान मंदिर में आरती की गई उसके बाद कलश में जल डाल कर महाराज के मंत्रोच्चार पढ़ने के बाद हनुमान मंदिर से शिव मंदिर के लिए कलश यात्रा सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई सबसे पहले माता रानी के भजन और जय माता दी के नारे लगाते भक्तो में गजब का उत्साह देखा गया लगभग 11 बजे शिव मंदिर में कलश यात्रा पहुचा मंदिर में परिक्रमा कर कलश क् स्थापना किया गया

शिव मंदिर कछार के संरक्षक ऋषि बेहरा ने बताया कि कछार मंदिर में हर बार की तरह इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है। रोजाना सुबह शाम आरती में भक्तो की भक्ति भाव देखने लायक होती है।

गोपाल अग्रवाल ने बताया कि कछार मंदिर की अपना महत्व है माता रानी यहां आने वाले भक्तो की सभी मुरादे अवश्य पूरे करती है।

यही कारण है कि आसपास के गांव गांव से भक्त रोजाना बड़ी संख्या में आकर माता रानी के आरती में शामिल होते है।

























