Advertisement Carousel

धमतरी पुलिस यातायात द्वारा एनएसएस. के छात्र-छात्राओं को यातायात व्यवस्था बनाने दिया गया प्रशिक्षण जल जगार महोत्सव में यातायात पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था बनाने करेगें सहयोग….

धमतरी ✍️जितेन्द्र गुप्ता

धमतरी पुलिस यातायात द्वारा एनएसएस. के छात्र-छात्राओं को यातायात व्यवस्था बनाने दिया गया प्रशिक्षण

जल जगार महोत्सव में यातायात पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था बनाने करेगें सहयोग

आटों, ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियम की जानकारी देकर आटों, ई-रिक्शा में लगाया गया जन जागरूकता बैनर

धमतरी पुलिस,यातायात उप पुलिस अधीक्षक  मणिशंकर के नेतृत्व में जिले में होने वाले जल जगार महोत्सव में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए अलग-अलग संस्था के वॉलंटियर्स को मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक को यातायात शाखा के मास्ट्रर टेनर सउनि. सुरेश नेताम के द्वारा एनएसएस. के 250 छात्र-छात्राओं को जल जगार महोत्सव में मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिये प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वाहनों को कैसे पार्क कराये व मार्ग पर जब वाहनों के कारण जाम लगे तक जाम कैसे हटायें, साथ ही वाहन चालको से विनम्र व्यवहार करने बताया गया।

यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट के वाहन ना चलायें तीन सवारी ना बैठायें, ओवर स्पीड से वाहन ना चलायें, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन, हेड फोन का उपयोग ना करे, नाबलिक बच्चों को वाहन ना दे, बिना लायसेंस के वाहन ना चलायें, चौक-चौराहों मे लगे ट्राफिक सिग्नल व रोड मार्किंग एवं सूचनात्मक बोर्ड का पालन करने बताकर अपने दोस्तों रिस्तेदारों पडोसियों को भी यातायात नियमों पालन कराने बताया गया।

यातायात नियमों के प्रति अधिक से अधिक आमजनों को जागरूक करने के लिये उनि खेमराज साहू के द्वारा बस स्टैण्ड में आटों, ई-रिक्शा में यातायात जन जागरूकता संबंधित बैनर लगाया गया, एवं बैनर को गाड़ी में सुरक्षित लगायें रखने बताकर यातायात नियमों की जानकारी दिया गया कि वाहन का सम्पूर्ण कागजात साथ रखें, क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें, मार्ग में हमेशा बायें चले, सवारी बैठाने व उतारने के समय खाली जगह का उपयोग करें, मार्ग में वाहन ना खडें करे, ओवर स्पीड से वाहन ना चलायें, ओवर टेक ना करें, सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल घायलों की मदद कर पुलिस को सूचित करने बताया गया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…