Advertisement Carousel

ग्रामीणों द्वारा डंडा, फरसा, गुलेल, तीर धनुष लेकर प्रशासनिक अमला का विरोध कर क़ानून व्यवस्था को अपने हाथों मे लेते हुए पुलिस पर हमला ….

अम्बिकापुर✍️ जितेन्द्र गुप्ता

थाना उदयपुर अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था के दौरान ग्रामीणों के हमले से कुल 13 पुलिस कर्मी सहित 01 प्रशासनिक अधिकारी और कोटवार हुए चोटिल, 01 गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को रायपुर किया गया रेफर

ग्राम हरिहरपुर, तहसील उदयपुर में 17 अक्टूबर को क़ानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस एवं वन अमला द्वारा ग्राम हरिहरपुर उदयपुर मे सुरक्षा व्यवस्था का निर्धारण किया जा रहा था, इस दौरान आस पास के ग्रामीणों को शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु समझाइश दी जा रही थी। प्रशासनिक अमला द्वारा लगातार ग्रामीणों को क़ानून व्यवस्था को प्रभावित ना करते हुए बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन इस दौरान ग्रामीणों द्वारा डंडा, फरसा, गुलेल, तीर धनुष लेकर प्रशासनिक अमला का विरोध कर क़ानून व्यवस्था को अपने हाथों मे लेते हुए पुलिस एवं अन्य सुरक्षा मे लगे जवानों पर अचानक हमला कर दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीणों के हमले से कुल 13 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनके नाम (01) रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत (02)निरीक्षक आशा तिर्की (03) निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे (04) उप निरीक्षक सेतराम गही (05)सहायक उप निरीक्षक मंजू रानी जिला बलरामपुर (06) उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया थाना लखनपुर (07) उप निरीक्षक भागवत नायकर पत्थलगांव जिला जशपुर (08) उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज (09) आरक्षक रामनरेश लकड़ा रक्षित केंद्र अम्बिकापुर (10) महिला आरक्षक सरला टोप्पो रक्षित केंद्र अम्बिकापुर (11) पूनम पैकरा थाना अम्बिकापुर (12) आरक्षक शैलेश सिंह (13) आरक्षक भोला राम राजवाड़े सहित डिप्टी कलेक्टर  डीएस उईके और 01 साल्ही ग्राम कोटवार बंधन घायल हुए हैं, आरक्षक भोला राम राजवाड़े को गंभीर प्रकृति का चोट होना पाये जाने पर अग्रिम ईलाज हेतु रायपुर रेफर किया गया है, चोटिल पुलिस अधिकारियो-कर्मचारियों का ईलाज किया जा रहा है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…