Advertisement Carousel

छठ घाट का भोजपुरी समाज ने किया निरीक्षण छठ महापर्व को लेकर तैयारी शुरू….

पत्थलगांव  ✍️जितेन्द्र गुप्ता

छठ घाट का भोजपुरी समाज ने किया निरीक्षण छठ महापर्व को लेकर तैयारी शुरू

पत्थलगांव- आस्था का महापर्व छठ पूजा आने वाला है। इसको लेकर भोजपुरी समाज के लोग पूरन तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे। घाटों के निरीक्षण में समाज के अध्यक्ष अभय सिंग, मनोज तिवारी, सरंक्षक बच्चन दुबे ,श्याम नारायण गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, शम्भु गुप्ता , हेमंत तिवारी सोनू, रौशन साहू , सहित कई लोग मौजूद थे।


निरीक्षण के क्रम में सरंक्षक श्याम नारायण गुप्ता ने नगर पंचायत कर्मियों से घाट की साफ सफाई करवाने की बात कही। छठ पूजा में सफाई का बड़ा महत्व है। ऐसे में शहर का एकमात्र तालाब जहां महिलाएं छठ पूजा के लिए जाती हैं, वहा गंदगी से पूरा तालाब सराबोर हैं। बता दे की पत्थलगांव में छठ पूजा का विशेष महत्व है, यहां बड़ी संख्या में बिहार, झारखण्ड और उत्तरप्रदेश के लोग रहते है। उनके साथ अब अन्य लोगो की भी आस्था छठ पर्व से जुड़ गई है। छठ पूजा की शुरुआत इस साल 5 नंवबर मंगलवार 2024, से होगी, को कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की षष्ठी यानी छठी तिथि से आरंभ होगा. ये पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है. छठ का पर्व दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है. छठ की शुरूआत नहाय-खाय के साथ होती है. छठ के दूसरे दिन को खरना कहते हैं. इस दिन व्रती को पूरे दिन व्रत रखना होता है।. शाम को व्रती महिलाएं मिट्टी के चूल्हे पर गुड़वाली खीर का प्रसाद बनाती हैं. जिसे खाने के लिए लोग उनके घर पहुचते है। छठ व्रत के तीसरे दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है. इस दिन महिलाएं शाम के समय तालाब या नदी में जाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देती है. चौथे दिन सूर्य देव को जल देकर छठ का समापन किया जाता है।
भोजपुरी समाज के संरक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से छठ पर्व मनाया जाएगा जिसके लिए अभी से ही पूरी तैयारी की रूपरेखा बनाई जा चुकी है और काम शुरू हो गया है। तालाब की साफ सफाई से लेकर पूरे शहर में भब्य गेट और चौक को सजाया जाना है। युवाओं को खास जिम्मेदारी दी गई है। भोजपुरी समाज अभी से पूरी तैयारी में जुट गया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…