Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय मंत्री  मंडाविया जशपुर पहुंचे भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जन्म-जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ कार्यक्रम में शामिल….

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय मंत्री  मंडाविया जशपुर पहुंचे

भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जन्म-जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ कार्यक्रम में शामिल

13 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और सांसद  राधेश्याम राठिया पुलिस लाइन हेलीपैड जशपुर पहुंचे। हेलीपेड में उनका सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, रामप्रताप सिंह,  कृष्ण कुमार राय, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, संभागायुक्त  गोविन्दराम चुरेन्द्र, कलेक्टर  रोहित व्यास, पुलिस महानिरीक्षक  अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जन्म-जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जशपुर पहुंचे है। भगवान बिरसा मुंडा माटी के वीर पदयात्रा में केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल को स्थानीय परिवेश में सुपा ,बांस का लालटेन, टोपी, धान की बाली बांस की टोकरी आदि से सजाया गया है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, माटी के वीर पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सुबह जशपुर पहुंचे हैं। जशपुर के आगाडीह एयरपोर्ट पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री  मंडाविया एवं अन्य मंत्रीगणों का वित्त मंत्री  ओपी चौधरी, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पत्थलगाँव विधायक श्रीमती गोमती साय, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…