Advertisement Carousel

सरपंच के द्वारा दिया गया निवास प्रमाण पत्र संदिग्ध, आगनबाडी भर्ती में हेराफेरी की शिकायत…..

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

सरपंच के द्वारा दिया गया निवास प्रमाण पत्र संदिग्ध, आगनबाडी भर्ती में हेराफेरी की शिकायत

पत्थलगांव महिला बाल विकास में सहायक आंगनबाडी कार्यकर्ता के पद पर दूसरे जिले की निवासी होने के बावजूद ग्राम पंचायत के सरपंच से सांठ गांठ कर पंचायत का सरपंच द्वारा निवास प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति देने जाने की प्रक्रिया का विरोध शुरू हो गया है। बता दे कि पत्थलगांव के ग्राम जोराडोल सुगापारा हेतु परियोजना कार्यालय पत्थलगांव द्वारा सहायक आंगनबाडी कार्यकर्ता का विज्ञापन निकाला गया था जिसमें गांव के ही कई अभ्यार्थी आवेदन किये थे। जिसमें रायगढ जिले के साजापानी की एक अभ्यार्थी सिंधु एक्का पति प्रकाश द्वारा भी आवेदन किया गया था। जिसको जोराडोल सरंपच राजेन्द्र कुजूर द्वारा पंचायत से निवास प्रमाण पत्र दे दिया गया जबकि अन्य पत्र अभ्यार्थियो द्वारा समय रहते दावा आपत्ति कर अभ्यार्थी सिंधु एक्का के निवास प्रमाण पत्र को अवैध बताया था। संबंधित समिति द्वारा बिना जांच पड़ताल के सिंधु एक्का पति प्रकाश को नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोप है कि अभ्यार्थी सिंधु एक्का पति प्रकाश का नाम का कोई भी महिला ग्राम जोराडोल के वोटर आई डी में आज तक दर्ज नही है। और न ही उसके नाम से आज तक कोई राशन कार्ड बना है।इसके विपरीत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत साजापाली तह.धर्मजयगढ़ के सरपंच ने सिन्धु एक्का पिता संतराम एक्का का मूल निवास प्रमाण पत्र जारी कर सिंधु के अपने पंचायत की निवासी होने को पुख्ता कर दिया है।

आपत्तिकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सिन्धु एक्का जो कि अपने आप को ग्राम पंचायत जोराडोल विकासखंड पत्थलगांव के सरपंच राजेन्द्र कुजुर का रिस्तेदार बताती है रिस्तेदार सरपंच से ग्राम पंचायत जोराडोल तह. पत्थलगांव का सरपंच द्वारा दिया जाने वाला निवास प्रमाण पत्र बनवा कर सहायक आंगनबाडी कार्यकर्ता की वरियता क्रम मे आकर वास्तविक मूल निवासी को उनके अधिकार से वंचित कर रही है। सिंधु एक्का का नाम धर्मजयगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत साजापाली के राशन कार्ड 223869966832, मे स.क्र. 5 मे दर्ज है जिसके नाम से आज दिनांक तक राशन का उठाव हो रहा है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….