पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
नगरपंचायत क्षेत्र के 2 करोड 58 लाख रु. के विकासकार्यो का सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं पत्थलगांव विधायक श्री मति गोमती साय ने किया भूमिपूजन

पत्थलगांव के विधायक नीवास एवं कार्यालय भवन प्रांगण में नगरपंचायत क्षेत्र के 2 करोड 58 लाख रु. के विकासकार्यो का भूमिपूजन सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमति गोमती साय ने किया इस भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाअध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल, नगरपंचायत के उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता, पार्षद अजय बंशल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय लोहिया, अवधेश गुप्ता, सुनील गर्ग, अंकित बंशल, वीषु शर्मा, पूर्व नगरपंचायत की अध्यक्ष श्रीमति सुचिता एक्का, एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार श्रीमति उमासिंह, सीएमओ मोहम्मद जावेद, सहित अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ता, पार्षद सहित आमजन उपस्थित रहे।
दोपहर को पंडित के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण कर करोड़ो रु.के भूमिपूजन कार्य सम्पन्न हुए भाजपा के जिला उपाअध्यक्ष सुनील अग्रवाल में अपने उद्बोधन में कहा कि हमने पत्थलगांव के आमजनता से जो वादा किया था उसी और बढ़ रहे है पत्थलगांव को अच्छा शहर बनाने की कही बात को जरूर पूरा करेंगे जिसकी शुरुआत अब हो चुकी है।
मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि पत्थलगांव की पहले जो विकास कार्यो में उपेक्षा होती थी उसे पीछे छोड़ते हुए हम विकास कार्यो को आमजनों के बीच रख रहे है। और ज्यादा कार्य करेंगे आप देखेंगे आने वाले दिनों में विकास और ज़्यादा होता दिखेगा।

एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने कहा कि शहर वासियों के जरूरतों को ध्यान रख कर ये कार्य किये जाएंगे जो बेहद जरूरी है। इन कार्यो से शहरी क्षेत्र में विकास होता दिखेगा साथ ही आमजनों से भी अच्छा और टिकाऊ कार्य करने ठेकेदार के किये जाने वाले कार्यो को नजदीक से देखे जिससे बेहतर कार्य हो संके
विधायक श्री मति गोमती साय ने अपनी बात कहते हुए कहा कि आज का 2 करोड़ 58 लाख का कार्य एक शुरुआत है जो आगे लगातार जारी रहेगा यहां 42 आँगनबाड़ी भी स्वीकृत हुए है मुख्यमंत्री ने शहर के तीनों तरफ तीन -तीन किलोमीटर की अच्छी और टिकाऊ सड़क बनाने की घोषणा कर चुके है। बागबहार में अपेक्स बैंक खोलने की घोषणा की जा चुकी है। आप देखेंगे कि भाजपा की जन हित की सरकार हर आम ब्यक्ति के हितो का ध्यान रखते हुए विकास की गंगा बहाएंगे हमारे से पहले की बात मैं नही कहूंगी पर हम हर ब्यक्ति की उम्मीद में खरा उतरने की अपनी पूरी कोशिश करेंगे। आमजनता के हितों का ख्याल रखते हुए कार्य किये जायेंगे।

























