Advertisement Carousel

जशपूर जिले में अपराध कर बचना है नामुमकिन यहां के एसपी शशिमोहन सिंह मांद से भी ढूंढ लाते है आपराधियों को 14 आरोपी गिरफ्तार…

जशपूर✍️जितेन्द्र गुप्ता

चोरी छिपे एक घर में गौवंश का वध कर उसका मांस बनाकर खाने वाले कुल 14 आरोपियों को नारायणपुर पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल, थाना नारायणपुर के ग्राम बेहराखार की घटना, आरोपियों के कब्जे से अनेकों बर्तन में रखा गौमांस, टांगी, लोहे का बैठी एवं गौ-वंष का अवशेष जप्त, अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नारायणपुर में छ.ग. पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं BNS की धारा 325, 3(5) का अपराध पंजीबद्ध।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1.रोहित कुजूर उम्र 28 साल, 2.संजय कुजूर उम्र 32 साल, 3.अशविन कुजूर उम्र 32 साल, 4. अनुरंजन कुजूर उम्र 25 साल, 5.दीप कुमार तिर्की उम्र 25 साल, 6. बरथोलुयिस लकड़ा उम्र 50 साल, 7. प्रकाश तिर्की उम्र 45 साल, 8.पोलडेक लकड़ा उम्र 35 साल, 9.रानू कूजूर उम्र 31 साल, 10.अजमेस लकड़ा उम्र 25 साल, 11. संदीप कुजूर उम्र 35 साल, 12 तेलेस्फोर कुजूर उम्र 57 साल उपरोक्त सभी निवासी बेहराखार 13.नवीन मिंज उम्र 30 साल निवासी जुड़वाईन चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल, 14.आषीष टोप्पो उम्र 28 साल निवासी जुड़वाईन चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल,

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.11.2024 को थाना नारायणपुर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बेहराखार में आरोपी अशविन कुजूर के घर में गौ-वंश को क्रूरतापूर्वक काटकर खाने के लिये मांस बना रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक सतीश सोनवानी तत्काल हमराह स्टाॅफ प्र.आर. 444 अजय कुजूर, आर. 102 जीवन मसीह, सै. 359 ओमप्रकाश यादव के साथ आगामी कार्यवाही हेतु रवाना हुये। टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर बताये हुये आरोपी अशविन कुजूर के घर पहुंचकर देखे जहाॅं पर रोहित कुजूर, संजय कुजूर, अशविन कुजूर, अनुरंजन कुजूर, दीप कुमार तिर्की, बरथोलुयिस लकड़ा, प्रकाश तिर्की, पोलडेक लकड़ा, रानू कूजूर, अजमेस लकड़ा, संदीप कुजूर, तेलेस्फोर कुजूर, नवीन मिंज, आषीष टोप्पो सभी मौके पर मिले जो गौवंश को धारदार हथियार से क्रूरतापूर्वक काटकर उसके अवशेष को एक बोरे में रखे थे एवं 05-05 किलो का मांस दो अलग-अलग कड़ाही में तैयार कर रखे हुये थे, तथा कुछ लोग खा रहे थे। उनके बगल में एक नग टांगी, 02 नग बैठी मिला जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया।
उपरोक्त आरोपियों के संयुक्त कब्जे से (1) 02 ढंका 10 किलो गौ-मांस, (2) 01 टांगी, (3) 02 नग बैठी, (4) सफेद प्लास्टिक बोरा में गौ-वंश का अवशेष को जप्त किया गया है। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 24.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, उप निरीक्षक शिव कुमार यादव, स.उ.नि. भिनसेंट टोप्पो, प्र.आर. 444 अजय कुजूर, प्र.आर. 174 रंजीत खलखो, प्र.आर. 498 पूरन चंद पटेल, आर. 466 बल्थाजर तिग्गा, आर. 602 प्रदीप भगत, आर. 102 जीवन मसीह, न.सै. विरेन्द्र भगत, ओमप्रकाश, अमित तिर्की का विशेष योगदान रहा है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…