Advertisement Carousel

पोषण वाटिका से बच्चे हो रहे हैं लाभान्वित….

कुनकुरी ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पोषण वाटिका से बच्चे हो रहे हैं लाभान्वित

प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली कुनकुरी में पोषण वाटिका इको क्लब, शिक्षकों, स्वीपर एवं रसोइया ने मिलकर तैयार किया है। पोषण वाटिका में जैविक खाद का उपयोग किया गया है ताकि सब्जियों की गुणवत्ता अच्छी रहे।


पोषण वाटिका निर्माण का उद्देश्य है बच्चों को नियमित मिड-डे-मील में हरी सब्जियां मिले और भोजन की गुणवत्ता में वृद्धि हो, इसके साथ ही पोषण वाटिका के माध्यम से बच्चे पर्यावरण एवं गणित जैसे विषयों को आसानी से समझ सकें। इस शरद ऋतु में पालक, मटर, चना, मूली, मेथी, धनिया, टमाटर, बैंगन, आलू, प्याज, लाल भाजी इत्यादि सब्जियां लगाई गई है। प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता ने कहा कि पोषण वाटिका बहुत ही लाभदायक है, बच्चे मिड-डे-मील में हरी सब्जियां खा रहे हैं तथा बच्चों को पर्यावरण एवं गणित विषय को पढ़ाने हेतु शैक्षणिक सामग्री के रुप में भी उपयोग किया जा रहा है साथ ही खेती-बाड़ी के कौशलों को भी सीखते हैं। विद्यालय के शिक्षक महेश तिर्की द्वारा बच्चों को गणित विषय से संबंधित अवधारणा जैसे – जोड़ – घटाव , गुणा – भाग , आकृतियां एवं मापन जैसे अवधारणाओं को समझाने में इसका सफल उपयोग किया जा रहा है। प्रधान पाठक के द्वारा भी पर्यावरण अध्ययन से जुड़े पाठ जैसे बगिया,आस-पास के पेड़-पौधे , जड़ एवं पत्तियां, बीजों का सफरनामा ऐसे अनेकों विषय वस्तु को समझाने में पोषण वाटिका का उपयोग किया जा रहा है इसके अलावा संतुलित आहार में हरी सब्जियों का महत्व की जानकारी देने के लिए भी उपयोग किया जाता है। प्रधान पाठक एवं शिक्षक महेश तिर्की अतिरिक्त समय देकर पोषण वाटिका पर सिंचाई , गुडाई जैसे कार्य करते हैं।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…