पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
पत्थलगांव नगरपंचायत में अधिसूचना जारी होने के साथ ही छतीसगढ़ शासन ने प्रशासक की नियुक्ति कर दी है आज तहसीलदार प्रांजल मिश्रा ने विधिवत प्रशासक का पदभार सम्भाला इस दौरान एसडीओपी पुलिस धुर्वेस जायशवाल एवं सीएमओ मोहम्मद जावेद एवं नगरपंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
छतीसगढ़ शाशन का आदेश छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) प्राधिकार से प्रकाशित

अधिसूचना क्रमांक एफ 1-180/2024/18. – छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 (कमांक 37 सन् 1961) की धारा 36 की उपधारा (5) की सहपठित धारा 328 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, नगर पंचायतों में निर्वाचित परिषद् का कार्यकाल समाप्त होने के फलस्वरूप राज्य शासन, एतद्वारा, परिषद् की शक्तियों को प्रयोग में लाने तथा उसके कर्तव्यों का सम्पादन किये जाने कॉलम (7) में वर्णित अनुसार प्रशासक नियुक्त करता हैं।

























