Advertisement Carousel

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा 35वां सडक सुरक्षा माह अभियान कार्यक्रम-2025 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन एक साथ जिले के 75 स्कूल एवं शिक्षण संस्थानों में किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन….

बलौदाबाजार भाटापारा ✍️जितेन्द्र गुप्ता

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा 35वां सडक सुरक्षा माह अभियान कार्यक्रम-2025 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
एक साथ जिले के 75 स्कूल एवं शिक्षण संस्थानों में किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के लगभग 5300 स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी


इस दौरान संपूर्ण यातायात जागरूकता कार्यक्रम में कुल 120 पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए शामिल
पुलिस अधीक्षक पहुंचे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जर्वे में स्कूली बच्चों के पास
उपस्थित बच्चों और शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु दी गई आवश्यक समझाइस
दिनांक 04.01.2025 को भी एक साथ 77 स्कूल एवं शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया गया था यातायात जागरूकता कार्यक्रम
35वां सडक सुरक्षा माह अभियान कार्यक्रम-2025 के तहत पूरे जिले में चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता कार्यक्रम

आज दिनांक 07.01.2025 को 35वां सडक सुरक्षा माह अभियान कार्यक्रम-2025 के तहत जिले के कुल 75 विभिन्न स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के लगभग 5300 स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 120 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी यातायात जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जर्वे पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा स्कूल के बच्चों, उपस्थित ग्रामीणों एवं शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं स्कूल के बच्चों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन के लिए यातायात नियमों का पालन कितना आवश्यक है इस बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया, कि मार्ग में चलते समय हमेशा बॉये दिशा का प्रयोग करे, चलने के लिए फूटपाथ का प्रयोग या रोड किनारे चले, सड़क पार करने के लिए चौक-चौराहा या मार्ग के गेप में बने जेब्रा क्रासिंग से ही मार्ग पार करें। रोड क्रास करते समय यह भली-भांति देख ले की दॉये-बाये से कोई वाहन, जानवर तो नहीं आ रही है, सड़क पार करने के दौरान हाथ का ईशारा देकर पूर्ण सुरक्षित होकर ही रोड क्रास करें। मार्ग में चलने के दौरान सड़क पर न दौड़े , वाहन से बाहर हाथ न निकाले, चलते वाहन में सुरक्षित बैठे, वाहन रूकने के बाद ही चढ़े व उतरे, हमेशा ही किनारे पर उतरे , स्कूल बस का इंतजार हमेशा लाईन में रहकर करें, उतरने वाले यात्री को प्राथमिकता देवे। यातायात नियमों के संबंध में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि नाबालिग छात्र-छात्राऐं वाहन न चलाए, वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन स्वामी पर जुर्माना किया जाता है। दोपहिया वाहन चालन के दौरान चालक व सवार दोनों को हेलमेट धारण करना एवं चारपहिया वाहन चालन के दौरान चालक व सवार को सीटबेल्ट लगाना अनिवार्य है, बताकर यातायात नियमों का पालन करने व अपने परिवार, पड़ोसी एवं दोस्तों को भी पालन कराने अपील की गई। दिनांक 04.01.2025 को भी एक साथ 77 स्कूल एवं शिक्षण संस्थानों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…