Advertisement Carousel

1,90,000 कीमत मूल्य का 19.357 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त…

बलौदाबाजार ✍️जितेन्द्र गुप्ता

थाना लवन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आरोपी को ग्राम बगबुडा में अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया
कार्यवाही में आरोपी से ₹1,90,000 कीमत मूल्य का 19.357 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त
साथ ही आरोपी से एक मोबाइल भी किया गया जप्त

“ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना लवन पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्राम बगबुडा में मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले 01 आरोपी को पकड़ा गया है। मुखबिर सूचना पर दिनांक 07.01.2025 को थाना लवन से निरीक्षक केसर पराग बंजारा, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण पटेल, आरक्षक भूपेंद्र गुप्ता, सूरज कुमार बंजारे एवं अजय बंजारे की पुलिस टीम द्वारा ग्राम बगबुडा में घेराबंदी कर बिक्री करने के लिए अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी रामप्रताप वर्मा को पकड़ा गया है।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा पहले आरोपी रामप्रताप वर्मा एवं उसके पास रखे गए 02 बैग का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपी से अलग-अलग पैकेट में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 19.357 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹1,90,000 है। साथ ही प्रकरण में आरोपी से एक मोबाइल भी जप्त किया गया है। कि प्रकरण में थाना लवन में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 08/2025 धारा 20B NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपी- राम प्रताप वर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम बगबुडा थाना लवन

जप्ती-
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 19.357 किलोग्राम कीमती ₹1,90,000
2. एक मोबाइल

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…