Advertisement Carousel

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 23 लीटर महुआ शराब और 500 किलो महुआ लाहन जब्त,महीने में 5 लोग जेल भेजे गए …..

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

जशपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 23 लीटर महुआ शराब और 500 किलो महुआ लाहन जब्त,महीने में 5 लोग जेल भेजे गए

जशपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता के निर्देश और कलेक्टर रोहित व्यास एवं उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी महिमा पट्टावी की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।ग्राम बंदरचुआं में चलाए गए अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने 23 लीटर महुआ शराब और 500 किलो महुआ लाहन जब्त किया। आरोपी अनिता साहू (40 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मनोहर लाल कहार और मनीष साहू के नेतृत्व में टीम ने प्रभावी कार्य किया। अभियान में मुख्य आरक्षक शंकर मरकाम, कृनेश सिन्हा, धनेश्वर पैकरा, श्याम बिहारी, आरक्षक जुगल पटेल, श्याम पैकरा, नगर सैनिक मंजीत महेश्वरी, लोकेश पैंकरा और बसंती लकड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आबकारी विभाग का बड़ा अभियान: महीने में 5 लोग जेल भेजे गए
आबकारी विभाग जशपुर ने जनवरी माह में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विभाग ने 15 जनवरी तक कुल 138 लीटर महुआ शराब, 1260 किलोग्राम महुआ लाहन, और 36.725 लीटर अन्य राज्य की विदेशी मदिरा जब्त की है।इस कार्रवाई के दौरान अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह अभियान अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाया गया था।आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि जिले में अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अवैध शराब के मामलों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…