पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
बुढाडाड में भारत माला सड़क मुआवजा राशि चार खातो में बैंक के माध्यम से जमा करने चेक एवं पत्र प्रेषित किया गया
भारत माला सड़क परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण मुआवजा विवाद को लेकर ग्राम बूढ़ाडांड के किसानों द्वारा उठाई गई मांगों पर प्रशासन लगातार नियमानुसार कार्यवाही कर रहा है। प्रशासन ने प्रभावित किसानों के मुआवजा प्रकरण का समाधान करते हुए चेक के माध्यम से आज शुक्रवार को चार खातो में शामिल कुल 22 खातेदार को भुकतान बाबत बैंक को चेक एवं पत्र प्रेषित कर दिया है।
आपको बता दे ग्राम बुढाडाड जहां से भारतमाला परियोजना गुजर रहा है। वहा पहले ग्रामीण गलत मुआवजा मिलने की बात कहते हुए सही मुआवजा शीघ्र दिलाने की बात कह रहे थे। जिससे हुई देरी की वजह से मुआवजा न मिलने के कारण लामबंद होकर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। ग्राम बुढाडाड मुआवजा विवाद के चलते भारत माला सड़क परियोजना का निर्माण कार्य बाधित हो रहा।
पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि पत्थलगांव के ग्राम बुढाडांड में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण होना है। और शुक्रवार को हमारे द्वारा ग्राम बुढाडाड कुछ हितग्राहियों के खाते में चेक के माध्यम से भुकतान किया जा चुका है।शेष भुगतान भी शीघ्र ही किया जाएगा। जनता की लगातार मांग पर अब सरकारी जमीन एवं भुकतान किये जा चुके ग्रामीणों के जमीन में कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। अगर किसी के द्वारा इन कार्यो में किसी तरह की अड़चने पैदा की जाती है तो हम उसके खिलाफ विधिवत कारवाही करेंगे ।हमारे द्वारा लगातार किसानों की मांगों के अनुरूप बात किया जाता रहा है। और उन्हें राहत प्रदान करने के लिए चेक के माध्यम से भुकतान भी देना शुरू किया जा चुका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ग्रामीणों का हित और शासकीय योजनाओं का समय बद्ध क्रियान्वयन दोनों ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है।ग्रामीणों ने भी प्रशासन का सहयोग किया और अच्छी तरीके से सभी अधिकारियों की बात सुनी

























