पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत तालाब की सफाई अभियान: एक कदम स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण की ओर
स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों में नगर पंचायत पत्थलगांव ने तालाबों की सफाई को प्राथमिकता देते हुए बेल तालाब में सफ़ाई अभियान चलाया गया तथा तालाब के पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए डी-सिल्टिंग (गाद हटाने) की प्रक्रिया अपनाई गई। ताकि पानी को साफ और स्वच्छ बनाया जा सके।इस पहल का उद्देश्य न केवल शहर की स्वच्छता रैंकिंग को सुधारना है, बल्कि जल निकायों को संरक्षित करना और पर्यावरण को बेहतर बनाना भी है। जिसमे नगर पंचायत के सफाई कर्मी , स्वच्छता दीदी , सी एम ओ.,उप- अभियंता , पी आई यू उपस्थित रहे।
नगरपंचायत के सीएमओ मोहम्मद जावेद ने बताया कि हमारे द्वारा समय समय पर इस तरह के कार्य किये जाते रहे है जिससे आम जनों को लाभ मिलता रहे साफ सुथरा देखा जा संके।

























