Advertisement Carousel

पुलिस की सक्रिय नाकेबंदी से पकड़ाने लगे हैं तस्कर….

जशपूर✍️ जितेंद्र गुप्ता

जशपुर पुलिस की सक्रिय नाकेबंदी से पकड़ाने लगे हैं तस्कर
थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत लवाकेरा पुलिस चेक पोस्ट से पुलिस ने पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा
आरोपी द्वारा ओडिशा राज्य से अवैध अंग्रेजी शराब लाकर छत्तीसगढ़ में बिक्री करने की थी तैयारी
पिक अप क्रमांक JH01FE- 0581 वाहन के ट्रॉली में प्लास्टिक के कैरेटों में छुपा कर रखा था अवैध अंग्रेजी शराब
आरोपी के कब्जे से 40 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को किया गया जप्त
आरोपी के विरुद्ध थाना तपकरा में 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
नाम आरोपी: संतोष यादव पिता स्व राची यादव उम्र 50 वर्ष निवासी बागबहार पकरी पारा थाना बागबहार जिला जशपुर (छ ग)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 19.01.25 को थाना तपकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक पिक अप वाहन क्रमांक JH01FE- 0581 वाहन से एक व्यक्ति अपने वाहन में अवैध शराब लेकर ओडिशा की ओर से लवाकेरा मार्ग से होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है, उक्त मुखबीर की सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में तप करा पुलिस द्वारा तत्काल लावकेरा पुलिस चेक पोस्ट पहुंच कर नाकाबंदी की गई, व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी जा रही थी कि इसी दौरान उड़िसा राज्य की ओर से मुखबीर की सूचना अनुसार पिक अप वाहन आता दिखाई देने पर, उसे पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर रोक कर, वाहन की तलाशी लेने पर, वाहन के पीछे ट्रॉली में प्लास्टिक कैरेट में छिपाया हुआ, अवैध अंग्रेजी शराब मिला, जिसमें 4 कार्टून में 48 नग किंग फिशर कंपनी का बीयर कुल 31.200 लीटर,1 कार्टून में 47 नग व्हिस्की पौवा कुल 8.460 लीटर इस प्रकार कुल 40.660 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिला,

जिसे वाहन चालक आरोपी संतोष यादव से जप्त किया गया।
आरोपी संतोष यादव के विरुद्ध थाना तप करा में 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर दिनांक 19.01.25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गौरतलब है पुलिस की सक्रिय नाकेबंदी से विभिन्न तस्करों को पकड़ने में व तस्करी में रोक लगाने में जशपुर पुलिस सफल हुई है, कुछ दिवस पूर्व ही सक्रिय नाकेबंदी व मजबूत सूचना तंत्र से थाना तपकरा पुलिस ने लगभग 35 लाख रुपए का 1 क्विंटल मादक पदार्थ गांजा सहित तस्करों को गिरफ्तार करने में सफल हुई थी।
मामले की विवेचना, नाकाबंदी तथा आरोपी की गिरफ्तारी में थाना तपकरा से प्रधान आरक्षक अजय लकड़ा, प्रकाश नारायण वाजपाई, आरक्षक धीरेंद्र मधुकर, अविनाश लकड़ा की भूमिका सराहनीय रही है,।
उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए जिले में पुलिस द्वारा नाकाबंदी सख्त की गई है, जिससे की अवैध पदार्थों की तस्करी करने वाले को पुलिस द्वारा पकड़ने में सफलता मिल रही है, इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…