Advertisement Carousel

भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष बने अंकित बंसल…..

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष बने अंकित बंसल

अंततः भारतीय जनता पार्टी ने पत्थलगांव शहर मंडल की घोषणा करते हुए अंकित बंसल को मंडल अध्यक्ष बनाया पूर्व में जारी होने वाले अध्यक्ष की सूची में जशपूर जिले के कई जगहों में नियुक्ति को किसी कारणवश रोके रखा गया था जिसे 21 जनवरी को पत्थलगांव शहर मंडल की कमान अंकित बंसल को सौंप दिया है।

एसे समय पर अंकित बंशल को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जब नगरपंचायत और पंचायत स्तर के चुनाव होना है। अब देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेदारी को अंकित बंशल भाजपा कार्यकर्ताओं में कितना जोश भर पाते है।


भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने शहर मंडल की कमान अंकित बंसल को दिया है। अंकित युवा है। भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। पार्टी नए जोश के साथ आगे बढ़ेगी हाल में ही पंचायत स्तर और नगरपंचायत स्तर पे चुनाव होना है। इसलिए जरूरी था कि पत्थलगांव शहर मंडल अध्यक्ष की घोषणा की जाए जिस पर पार्टी ने मोहर लगाते हुए अंकित बंसल को नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।
अंकित बंसल ने भाजपा पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर बोले कि मैं एक भारतीय जनता पार्टी का सिपाही हु पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिसे में पूरी जिम्मेदारी से निभाउंगा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करेंगे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….