पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने पत्थलगांव की जनता से विनम्र अपील
भारत देश मे आज भाजपा की सरकार नरेंद्र मोदी की सरकार है,छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी भाजपा की विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार है और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी भाजपा विधायक श्रीमती गोमती साय कर रही है अब यदि आप सभी के सहयोग से नगर पंचायत पत्थलगांव में भाजपा की अध्यक्ष व सभी 15 वार्डो में भाजपा का पार्षद होगा तो इस ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से आपके शहर का आपके वार्ड का सर्वांगीण विकास होने से कोई नही रोक सकेगा।

भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है,
पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओ ने महतारी वंदन का फॉर्म भरवाया तो कांग्रेसी कह रहे थे ये सब फर्जी है कोई पैसा नही आएगा लेकिन लगातार 12वीं क़िस्त भाजपा ने सभी महिलाओं के खाते में डालने का काम किया है,18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का वादा किया था और जैसे ही भाजपा की सरकार बनी 18 की जगह 19 लाख आवास स्वीकृत कर गरीब परिवारों को पक्का मकान देने का ऐतेहासिक कार्य किया है।
आप सभी से अनुरोध है कि 11 फरवरी को मतदान है आप सभी उसमें बढ़चढ़कर हिस्सा ले और भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत अध्यक्ष व सभी 15 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों को अधिक से अधिक कमल छाप में बटन दबाकर भारी बहुमत से विजयी बनाये जब ट्रिपल इंजन की सरकार होगी तो विकास आपके शहर आपके वार्ड आपके घर जरूर पहुंचेगा ये पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय जी व भाजपा की गारंटी है। जय भाजपा – तय भाजपा


























