Advertisement Carousel

आपरेशन आघात 40 लाख रु के गांजे समेत एक गिरफ्तार….

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

जशपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध शुरू किया “ऑपरेशन आघात”,
ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा 01 क्विंटल मादक पदार्थ गांजा,
जप्त गांजा की अनुमानित कीमत 40 लाख रू.,
मारूती ब्रेजा कार से गांजा की तस्करी कर रहा था अत्यंत शातिर आरोपी चैतन उर्फ चैतन्य कुमार यादव,*
शातिर आरोपी से फर्जी आधार कार्ड, गाड़ी के कई फर्जी नंबर प्लेट जप्त,


आरोपी अपने वाहन में हूटर लगाकर घूमता था,*
विगत डेढ़ माह में ही जशपुर पुलिस ने 03 प्रकरणों में 01 करोड़ 20 लाख रू. का 03 क्विंटल 26 किलोग्राम जप्त कर आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे,
गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ जिले के लैलुंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला।
आरोपी के विरुद्ध चौकी कोतबा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट, 119(3) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*

नाम आरोपीः – चैतन उर्फ चैतन्य कुमार यादव उम्र 27 साल निवासी बरखुरिया थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.)।

जप्ती:- मादक पदार्थ गांजा 01 क्विंटल कीमती 40 लाख रू., मारूती ब्रेजा कार क्र. सी.जी. 10 बी.ई. 3848, नंबर प्लेट ओ.डी. 02 बी.जेड. 8971, जे.एच. 02 बी.एच. 5469

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.02.2025 को एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह को विष्वस्त मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरखुरिया के चैतन उर्फ चैतन्य यादव स्वयं के सफेद रंग के ब्रेजा कार क्र. सी.जी. 10 बी.ई. 3848 में भारी मात्रा में गांजा रखकर वाहन में हूटर लगाकर ओड़िसा की ओर से ग्राम बुलडेगा, राजाआमा होते हुये लुड़ेग की ओर परिवहन करने वाला है, इस सूचना पर एसएसपी द्वारा एसडीओपी पत्थलगांव  ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर नाकाबंदी कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा राजाआमा के पुलिया के पास तगड़ा नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबीर के बतायेनुसार संदेही वाहन क्र. सी.जी. 10 बी.ई. 3848 का पायलट वाहन तेज गति से आया जो पुलिस की चेकिंग को देखकर वहां से पीछे मुड़कर भाग गया, उसके ठीक पीछे वाहन क्र. सी.जी. 10 बी.ई. 3848 आया जिसे पुलिस द्वारा चारों ओर से घेराबंदी कर उस वाहन के चालक को नाम पूछने पर अपना नाम चैतन उर्फ चैतन्य कुमार यादव बताया, संदेही चालक से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर गवाहों के समक्ष उसके वाहन की तलाषी लेने पर वाहन की डिक्की में 02 प्लास्टिक बोरा एवं बीच सीट में 02 प्लास्टिक बोरा मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया, तथा वाहन में 02 सेट 04 नग ओड़िसा पासिंग का नंबर एवं झारखंड पासिंग का नंबर प्लेट मिलने पर जप्त किया गया, वाहन में हूटर लगा हुआ होना पाया गया, साथ ही आरोपी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड भी जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त मादक पदार्थ गांजा को ओड़िसा से तस्करी करते हुये जशपुर जिले में खपाने के उद्देष्य से लाना बताया है। आरोपी चैतन उर्फ चैतन्य कुमार यादव का कृत्य धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट, 119(3) मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे दिनांक 16.02.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक राकेश सिंह, प्र.आर. अजय खेस, आर. उपेन्द्र सिंह, आर 235 बूटा सिंह, आर. पुस्तम यादव, आर. दिलीप नाग एवं सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा है।
विदित हो कि इसके पूर्व दिनांक 12.01.2025 को थाना तपकरा में 02 आरोपियों से 35 लाख रू. का 01 क्विंटल गांजा एवं दिनांक 02.02.2025 को कुनकुरी क्षेत्र में फेरीवाले के रूप में तस्करी कर रहे 02 आरोपियों से 45 लाख रू. का 01 क्विंटल 26 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी जशपुर  शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन आघात के तहत इस साल 03 बड़ी गांजा की खेप पकड़कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। जशपुर पुलिस का उद्देष्य गांजा की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करना है। अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना सीधे मुझे देवें।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…