Advertisement Carousel

जनपद पंचायत पत्थलगांव के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 में चुनाव कार्य कराया जा रहा सम्पन्न….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

जनपद पंचायत पत्थलगांव के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 के अभ्यर्थी संजय लहरे की ह्रदय घात से  हुई थी मृत्यु

पत्थलगांव के रिटर्निंग आफिसर प्रांजल मिश्रा ने  22 तारीख के अपने पत्र में लिखा कि

कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर (पं.निर्वा.) पत्थलगांव, जिला-जशपुर (छ.ग.)
वर्ण/122/पंच. निर्वा. /2025
पत्थलगांव, दिनांक 22/02/2025
जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन)जिला-जशपुर (छ०ग०)
विषयः- अभ्यर्थी की मृत्यु हो जाने के संबंध में।
उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि त्रि-स्तरीय पंचायत 2025 के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06 में अभ्यर्थी संजय लहरे की दिनांक 22/02/2025 को रात्रि में हृदय घात होने के कारण मृत्यु हो गई है। पोस्ट मार्टम अभी तक नहीं होने के कारण मृत्यु का समय निश्चित नहीं हो पाया है। जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06 में कुल 09 अभ्यर्थी थे, जिसमें 08 वें नंबर पर संजय लहरे का नाम था और उनका चुनाव चिन्ह अलमारी है। चूंकि उनकी मृत्यु निर्वाचन प्रारंभ होने के 72 घंटे के भीतर हुई है। अतः छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 45 (5) के अनुसार अभ्यर्थी की मृत्यु की सूचना सामग्री वितरण के दौरान प्राप्त होने के कारण आयोग को सूचना प्रेषित करते हुए उक्त जनपद सदस्य क्षेत्र में निर्वाचन का कार्य संपन्न कराया जा रहा है।

(जनपद पंचायत पत्थलगांव के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06)

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….