Advertisement Carousel

ग्राम पंचायत पालीडीह के पूर्व उपसरपंच ने लाखों रुपए अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर करवाये थे 2022 में शोषल मीडिया में किये जा रहे सवाल जबाब……

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

ग्राम पंचायत पालीडीह में पूर्व उप सरपंच के खिलाफ शोशल मीडिया में लाखों रुपये के हेराफेरी को लेकर सवाल


ग्राम पंचायत पालीडीह जो हमेशा अपने कारनामो को लेकर सुर्खिया बटोरे जाने को लेकर पूरे जिले में तो मसहूर ही है। इस बार मामला है लाखो रुपये के हेराफेरी को लेकर ग्राम पंचायत पालीडीह के ही पूर्व के उप सरपंच भूपेंद्र यादव के द्वारा अपने ही पत्नी के बैंक खाता में पैसा डालने पे बवाल मचा हुआ है। शोशल मीडिया में रकम अपनी पत्नी के खाते में डाले गए दिनांक नाम के साथ कागज डाल कर पैसे को अपने ही घर के खाते में डाले जाने को लेकर सवाल किया जा रहा है। जिसमे आने वाले दिनों में अनेक और सवाल उठना लाजमी दिख रहा है। जैसा कि सवाल है कि 2022 अक्टूबर और नवम्बर महीनों में एक महीने के अंतराल में ग्राम पंचायत पालीडीह के 15वे वित्त से नब्बे हजार और एक लाख बिस हजार रु. पालीडीह के पूर्व उप सरपँच भूपेंद्र यादव ने अपनी पत्नी श्री मति चन्द्रिका यादव के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दिए अब इन पैसों को अपनी पत्नी के खाते में डाले जाने को लेकर अनेक सवाल खड़े होते है। क्या पूरी तरह रुपयो की हेराफेरी की गई है। या खरीदी बिक्री के नाम पे ये रकम खाते में हस्तांतरण किया गया है। क्या खाता किसी और का और बिल किसी और से लाकर जमा कर दिया गया क्या जीएसटी बिल जमा किया गया क्या उक्त फर्म का बिल जो जमा किया गया वो डाले गए खातों से मेल खाता है। सभी बातें आने वाले दिनों में जांच से सबके सामने आ पायेगा


रविवार की सुबह से ही शोषल मीडिया में पालीडीह पंचायत के पैसों को अपने ही खाते में डालने को लेकर सवाल जबाब का सिलसिला जारी है। जिसमे पूर्व उपसरपंच के द्वारा किया गया लाखो रुपये के गोलमाल का आरोप लग रहा है। अब इस पैसो के हस्तांतरण में और कौन कौन शामिल है। ग्राम सचिव की क्या भूमिका है ये जांच से ही सामने आ पायेगा मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सडक किनारे ग्राम पंचायत के बने दुकान के किराए से लेकर ढाबा के किराए को लेकर भी सवाल है। उन दुकानों को बिना नीलामी के ही दुकानदारो को देकर किराया वसूला जा रहा है। अब उन रुपयो को कौन ले रहा है। इन सब बातो का जबाब मिलना बाकी है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…