Advertisement Carousel

जुवां में रेड की कारवाही एक लाख दो हजार रू., 06 मोटर सायकल, जप्त आरोपियों की धरपकड़ में एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव को चोंटे आई…..

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता

जिला पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही कर बेलडेगी जंगल (पत्थलगांव) में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया,
आरोपियों से कुल नगदी रकम 102000 /- (एक लाख दो हजार रू.), 06 मोटर सायकल, ताश पत्ती जप्त,
आरोपियों की धरपकड़ में एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव को चोंटे आई,
आरोपियों के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 45/25 धारा 3(2) जुआ एक्ट एवं बी.एन.एस. की धारा 112(2) के तहत कार्यवाही की गई,
रेड कार्यवाही में सम्मिलित टीम को SSP द्वारा ईनाम प्रदाय करने की घोषणा किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को आज दिनांक 04.03.2025 को मुखबीर से बेलडेगी जंगल किनारे कुछ जुआड़ियों द्वारा रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली। इस सूचना पर तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं निरीक्षक विनित पाण्डेय के नेतृत्व में टीम बनाकर आगामी कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार जगह बेलडेगी जंगल में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई एवं जुआ खेलते हुये पाये जाने पर 07 आरोपियों को दौड़ाकर अभिरक्षा में लिया गया एवं उनसे कुल नगदी रकम 102000 /- (एक लाख दो हजार रू.), 06 मोटर सायकल, ताष पत्ती जप्त इत्यादि जप्त किया गया, भाग रहे आरोपियों की धरपकड़ में एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव को हल्की चोंटे भी आई।
पुलिस द्वारा आरोपी 1-शेरू खान उम्र 26 साल निवासी लैलुंगा जिला रायगढ़ के फड़ से 16 हजार रू., 2-त्रिभुवन सिंह उम्र 40 साल निवासी लैलुंगा के फड़ से 15 हजार रू., 3-श्रवण साय उम्र 58 साल निवासी पण्डरीपानी तमता के फड़ से 16 हजार रू., 4-शुकरू यादव उम्र 38 साल निवासी हांथीबेड़ के फड़ से 15 हजार रू., 5-सदर राम उम्र 56 साल निवासी बगईझरिया के फड़ से 15 हजार 500 रू., 6-चंद्रप्रकाष उम्र 25 साल निवासी कोल्हेनझरिया के फड़ से 13 हजार रू., 7-मदन यादव उम्र 32 साल निवासी मठपहाड़ के फड़ से 11500 रू. कुल 102000 रू. जप्त किया गया है। आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) जुआ एक्ट एवं बी.एन.एस. की धारा 112(2) का अपराध पाये जाने पर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- बेलडेगी जंगल में जुआ खेलने की षिकायत पर रेड कार्यवाही कर 07 आरोपियों से कुल 102000 रू., 06 मोटर सायकल एवं ताषपत्ती जप्त किया गया है, सभी थाना प्रभारियों को जुआ खेलने की षिकायत पर त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देषित किया गया है।

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…