Advertisement Carousel

ढाई लाख रु कीमत के गांजा के साथ किया गांजा तस्कर को गिरफ्तार भेजा जेल ….

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस ने ढाई लाख रु कीमत की 10किलो गांजा के साथ किया गांजा तस्कर को गिरफ्तार, भेजा जेल
आरोपी मोटर साइकल से कर रहा था अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, मुखबीर की सूचना पर आया पुलिस की गिरफ्त में
मामला थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत
आरोपी के विरुद्ध थाना फरसाबहार में एन डी पी एस की धारा 20(बी) के तहत् अपराध पंजीबद्ध
नाम आरोपी: सुधन राम यादव,उम्र 51 वर्ष, निवासी झारमुंडा (हरिपुर), थाना तुमला जिला जशपुर (छ. ग)

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.03.25 को थाना फरसाबहार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग के हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकल क्रमांक CG14MP0381 से अवैध मादक पदार्थ गांजा को लेकर उड़ीसा की ओर से फरसाबहार होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है, जिस थाना फरसाबहार पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले के संबंध में सूचित करते हुए, तत्काल गांधी चौक फरसाबहार मेन रोड में नाका बंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान मुखबीर के बताए अनुसार एक काला रंग का हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकल आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा उक्त संदेही मोटर साइकल को घेरा बंदी कर रोका गया। पुलिस के द्वारा जब मोटर साइकल तथा मोटर साइकल चालक आरोपी सुधन राम यादव की तलाशी ली गई तो आरोपी के पास स्थित बैग में खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ 05 पैकेट तथा मोटर साइकल में बंधे सफेद रंग की बोरी से 10पैकेट इस प्रकार कुल 15 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन लगभग 10किलो है, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है, जप्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपए है।
पुलिस के द्वारा आरोपी सुधन राम यादव,उम्र 51 वर्ष, निवासी झारमुंडा (हरिपुर), थाना तुमला जिला जशपुर (छ. ग) को हिरासत में लेकर थाना फरसाबहार में एन डी पी एस की धारा 20(बी) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। आरोपी से तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकल को भी जप्त कर लिया गया है।
आरोपी सुधन राम यादव उम्र 51 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक श्री विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक अमरनाथ पैंकरा, आरक्षक सुधीर राम, सैनिक शिव नंदन साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत् मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया है, आने वाले दिनों में और बेहतर परिणाम आएंगे ।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…