Advertisement Carousel

चोरी की कुल 16 मोटरसाइकिल सहित तीन आरोपी पुलिस के गिरफ्त में ….

 बलौदाबाजार-भाटापारा ✍️जितेन्द्र गुप्ता

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़
मामले में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आरोपियों से चोरी का कुल 16 मोटरसाइकिल किया गया बरामद
आरोपियों द्वारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, रायपुर, धमतरी, महासमुंद आदि जिलों में मोटरसाइकिल चोरी की घटना को दिया गया अंजाम
आरोपी मोटरसाइकिल चोरी कर उसे छिपा कर रख देते थे तथा ग्राहक मिलने पर उसे कम दाम में बेच दिया करते थे

आज दिनांक 20.03.2025 को साइबर सेल बलौदाबाजार एवं थाना राजादेवरी की पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक चोर गिरोह का भांडाफोड़ किया गया है। मामले में पुलिस टीम द्वारा 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपियों से चोरी का कुल 16 मोटरसाइकिल बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों द्वारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा सहित जिला रायपुर, महासमुंद, धमतरी के विभिन्न स्थानों से सिलसिलेवार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। की प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना राजादेवरी में अपराध क्र. 16/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ किया गया जिसमें यह बात सामने आई कि- तीनों आरोपी एक शातिर गिरोह की तरह काम करते थे, जिसमें मोटरसाइकिल चोरी कर उसे पहले छिपाकर रख देते थे, तथा ग्राहक मिलने पर उसे कम दाम में बेच देते थे। आरोपी मोटरसाइकिल चोरी कर उसे कम दाम में बेचने के लिए, ग्राम रीकोकला में छिपा कर रख देते थे। मामला शांत होने पर एवं खरीददार मिलने पर मोटरसाइकिल को निकाल कर बेच देते थे।

इसमें एक आरोपी खिरोद डडसेना रोजी मजदूरी एवं बोरवेल का काम करता है तथा चोरी की मोटरसाइकिल को अपने घर ग्राम रीकोकला में छुपा कर रखता था। इसी प्रकार दूसरा आरोपी कीर्तन डडसेना रायपुर मोती नगर में इलेक्ट्रॉनिक शॉप एवं रिपेयरिंग का दुकान खोल कर रखा है तथा खिरोद डडसेना एवं तीसरे आरोपी जगेंद्र यादव के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। तीसरा आरोपी जगेंद्र यादव जिला धमतरी के रहने वाला है तथा रोजी मजदूरी का काम करता है। रोजी मजदूरी करने के लिए रायपुर आना-जाना करता है। इसी दौरान इसकी जान पहचान दोनों आरोपियों से हुई तथा यह भी दोनों आरोपियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगा। तीनों आरोपी मिलकर पैसा कमाने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे तथा कम दामों में मोटरसाइकिल को बेच देते थे। कि प्रकरण में तीनों आरोपियों को आज दिनांक 20.03.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपियों के नाम
1. खिरोद डडसेना उम्र 36 साल निवासी ग्राम रीकोकला थाना राजादेवरी
2. कीर्तन डडसेना उम्र 49 साल निवासी ग्राम रिकोकला वर्तमान निवासी बोरिया खुर्द रायपुर जिला रायपुर
3. जगेंद्र यादव उम्र 30 वर्ष निवासी लोहारपाथरा थाना भखारा जिला धमतरी

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….