Advertisement Carousel

सुशील कुमार सेन तहसीलदार फरसाबहार जिला जशपुर द्वारा कृषि विभाग के कर्मचारियों को गाली गलौज करने का मामला पहुँचा जिला कलेक्टर रोहित ब्यास के पास छतीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि संघ ने लिखित शिकायत कर कारवाही करने की मांग की…

जशपुर ✍️ जितेन्द्र गुप्ता

 

फरसाबहार तहसीलदार सुशील कुमार सेन के द्वारा गाली गलौच करने का मामला पहुचा जिला कलेक्टर रोहित ब्यास के पास छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि संघ ने लिखित शिकायत कर कारवाही की मांग की संघ ने जिला कलेक्टर को  अपने पत्र में लिखा कि

कलेक्टर जिला जशपुर
विषयः- सुशील कुमार सेन तहसीलदार फरसाबहार जिला जशपुर (छ.ग.) द्वारा कृषि विभाग के कर्मचारियों को गाली गलौज देने के संबंध में अपत्ति करने बाबत्।
संदर्भ:- वि.ख. फरसाबहार के समस्त ग्रा.कृ.वि.अधि. के लिखित आवेदन पत्र दिनांक 18. 03.2025 |
विषयान्तर्गत निवेदन के साथ लेख है कि वि०ख० फरसाबहार के तहसीलदार सुशील कुमार सेन के द्वारा नशे की हालात में दिनांक 11.03.2025 रात्रि 9:00 बजे VC लिया गया जिसमें पटवारी व ग्रा.कृ.वि.अधि. समस्त फरसाबहार उपस्थित थे।
मीटिंग के दौरान तहसीलदार सेन द्वारा गाली एवं अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए समस्त ग्रा.कृ.वि.अधि. के इन्क्रीमेंट संबंधित सेवा अवधि तक रोकने की धमकी दी गई है। जो कि शासकीय कर्मचारी को धमकी एवं अभद्र भाषा प्रयोग करना न्योचित नहीं है जिससे कृषि विभाग के कर्मचारियों के बीच बहुत ही ज्यादा हतोत्साहित होने की भावना प्रखर हो रही है साथ ही अपने आप को अपमानित भी महसूस कर रहे है जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है ऐसे स्थिति में विभागीय कार्यों को पूर्ण क्षमता के साथ सम्पन्न किया जाना संम्भव प्रतीत नहीं हो रहा है। ऐसी घटना बहुत ही ज्यादा दुर्भाग्यजनक है जिससे कर्मचारियों के बीच घोर निराशा उत्पन्न हो रही है।
अतः संघ आपसे अनुरोध करता है कि संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही करने का कष्ट करे जिससे शासकीय कार्यों का क्रियान्वयन किया जा सके।
यदि उचित कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में बाधित होकर कार्यवाही के लिए बाध्य हैं।

 

अब देखना होगा कि जशपुर कलेक्टर रोहित ब्यास मुख्यमंत्री के गृह जिले के गाली गलौच करने वाले अधिकारी तहसीलदार के ऊपर किस तरह की कार्यवाही करते है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….