Advertisement Carousel

राजसात वाहनों की नीलामी से ₹17,99,100 राजस्व की प्राप्ति….

बलौदाबाजार-भाटापारा जितेन्द्र गुप्ता

राजसात वाहनों की नीलामी से ₹17,99,100 राजस्व की प्राप्ति
आबकारी एवं एनडीपीएस मामलों में राजसात वाहनों की रक्षित केंद्र में की गई नीलामी
कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में जिला स्तरीय समिति द्वारा की गई नीलामी की संपूर्ण प्रक्रिया
नीलामी में कुल 350 लोगों ने बोली लगाई
सबसे अधिक ₹70,500 एवं दूसरे नंबर पर ₹69,000 तक की लगी बोली
समस्त बोली लगाने वालों को 07 दिवस में जमा करना होगा रकम
आने वाले दिनों में कुल 400 लावारिस एवं लदावा वाहनों की भी की जाएगी नीलामी

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के विभिन्न थाना एवं चौकी में आबकारी एक्ट एवं NDPS के मामलों में जप्त वाहनों का माननीय न्यायालय द्वारा आदेश होने उपरांत शासन के पक्ष में राजसात करने हेतु आदेशित किया गया था, जिसके लिए उक्त राजसात वाहनों की नीलामी प्रक्रिया आयोजित किया जाना था। दिनांक 13.03.2025 को राजसात वाहनों की नीलामी के लिए विधिवत विज्ञापन जारी किया गया तथा उक्त नीलामी की सूचना Balodabazar Police Facebook पेज के माध्यम से भी प्रसारित की गई*। उक्त राजसात किए गए सभी वाहनों को आम लोगों के देखने के लिए रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार परिसर में रखा गया था। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने हेतु आमजनों के लिए दो पहिया वाहन हेतु ₹2000 एवं चारपहिया वाहन हेतु ₹5000 का डिमांड ड्राफ्ट की अनिवार्यता रखी गई थी  जिसे दिनांक 20.03.2025 को पुलिस लाइन के कार्यालय में जमा कर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने हेतु अपना स्थान पक्का किया जाना था।

शुरू में नीलामी प्रक्रिया दिनांक 20.03.2025 को आयोजित होनी थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर आज दिनांक 22.03.2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, जिला परिवहन अधिकारी, तहसीलदार बलौदाबाजार, रक्षित निरीक्षक बलौदाबाजार एवं एमटीओ रक्षित केंद्र की 05 सदस्यीय कमेटी का गठन* कर नीलामी प्रक्रिया पुलिस लाइन परिसर बलौदाबाजार में आयोजित किया गया। *आयोजन के दौरान नीलामी में बारी-बारी से 01 से लेकर 96 वाहनों के लिए खुली बोली लगाई गई जिसमें, कुल 350 प्रतिभागियों द्वारा बोली* लगाई गई। संपूर्ण प्रक्रिया में *लोगो द्वारा कुल ₹17,99,100 रकम की बोली* लगाई गई। नीलामी में सबसे बड़ी बोली के रूप में HERO EXTREM मोटरसाइकिल पर ₹70,500 की बोली एवं दूसरे नंबर पर एसपी साइन मोटरसाइकिल पर ₹69,000 की बोली लगाई गई। नीलामी प्रक्रिया प्रातः 11:00 से प्रारंभ होकर दोपहर 03.00 बजे तक लगातार चलती रही।

नीलामी प्रक्रिया पश्चात मौके पर ही वाहनों का समस्त कागजी कार्यवाही पूर्ण किया जा रहा था। *इस प्रकार जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में सफलतापूर्वक नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें नीलामी राशि के रूप में कुल ₹17,99,100 की राशि राजस्व राशि के रूप में शासन के खाते में प्राप्त होगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…