Advertisement Carousel

रेलवे लाइन में लोहे का गर्डर रखने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार….

भाटापारा ✍️ जितेन्द्र गुप्ता

थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा रेलवे लाइन में लोहे का गर्डर रखने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आरोपियों द्वारा भाटापारा-अंबुजा रेलवे मार्ग पर रेलवे लाइन के लोहे का गर्डर डालकर, किया गया रेलवे लाइन अवरोध
आरोपियों द्वारा होलिका दहन की रात्रि मे शराब के नशे मे अर्जुनी रेलवे फाटक के पास, रेलवे लाइन के लोहे का गर्डर डाल दिया गया
रेलवे लाइन लोहे का गर्डर से टकराने से रेलवे इंजन का कैटल गार्ड को हुआ नुकसान
समय पर ड्राइवर के सचेत होने की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई

दिनांक 14.03.2025 को रात्रि 01.40 बजे लगभग सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम अर्जुनी रेलवे फाटक के पास (एम.आर. एल.बी प्राइवेट साइडिंग किमी. 13/01-12/15 के मध्य भाटापारा से अंबुजा साइडिंग के मध्य) *किसी अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा रेलवे लाइन के किनारे पड़े दो रेलवे लाइन लोहे के गर्डर को, जिनकी लंबाई 05 मीटर एवं 03 मीटर है, उठाकर रेलवे लाइन पटरी पर डाल दिया गया है, जिससे भाटापारा तरफ से आने वाली मालगाड़ी नंबर बीपीएल एमपी टकरा गई है। टकराने से रेलवे इंजन के कैटल गार्ड को नुकसान पहुंचा है।

कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 170/2025 धारा 126(2),324(4) बीएनएस, 150 रेलवे एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। कि प्रकरण में *थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 अपचारी बालकों सहित कुल 08 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा भाटापारा-अंबुजा रेलवे मार्ग पर लोहे का गर्डर डालकर रेलवे लाइन को अवरोध करना स्वीकार किया गया*। की प्रकरण में सभी आरोपियों को आज दिनांक 22.03.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम
1. ईश्वर चक्रधारी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम अर्जुनी थाना भाटापारा (ग्रामीण)
2. लालू यादव उम्र 19 साल, निवासी अर्जुनी थाना भाटापारा (ग्रामीण)
3. सुरेंद्र यादव उम्र 18 वर्ष निवासी अर्जुनी थाना भाटापारा (ग्रामीण)
4. अपचारी बालक 05 नफर

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…