Advertisement Carousel

साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 23 मार्च 2025 को आयोजित महापरीक्षा अभियान में 856 परीक्षा केन्द्रों में जिले के 19851 शिक्षार्थी होंगे सम्मिलित….

 जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 23 मार्च 2025 को आयोजित महापरीक्षा अभियान में 856 परीक्षा केन्द्रों में जिले के 19851 शिक्षार्थी होंगे सम्मिलित

जिला कलेक्टर जशपुर  रोहित ब्यास (आईएएस) के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर  अभिषेक कुमार (आईएएस) के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जशपुर जिले के 08 विकास खण्ड जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, कांसाबेल, फरसाबहार, पत्थलगांव एवं बगीचा में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जन जन साक्षर, अंतर्गत दिनांक 23 मार्च 2025 दिन रविवार समय प्रातः 10:00 से सायं 05:00 तक राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आंकलन परीक्षा (FLNAT) आयोजित की गई।

जिला जशपुर के आठ विकास खण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 856 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें कुल 19851 शिक्षार्थियों ने महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित होंगे। महापरीक्षा अभियान के सफलता पूर्वक एवं गुणवत्ता पूर्वक संपादन हेतु जिला स्तर से 08 निरीक्षण दल का गठन किया गया है, जिसमें नरेन्द्र कुमार सिन्हा जिला मिशन समन्वयक सह जिला परियोजना अधिकारी, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जिला-जशपुर, विकास खण्ड दुलदुला एवं कुनकुरी के दल प्रभारी, एम. जेड. यु. सिद्दकी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर विकास खण्ड-मनोरा के दल प्रभारी, श्रीमती सरोज संगीता भोई वरिष्ठ संकाय सदस्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर विकास खण्ड-जशपुर के दल प्रभारी, श्री गोपाल राम, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, कांसाबेल विकास खण्ड कांसाबेल के दल प्रभारी, दुर्गेश देवांगन विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, फरसाबहार विकास खण्ड-फरसाबहार के दल प्रभारी,  विनोद पैंकरा, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, पत्थलगांव विकास खण्ड-पत्थलगांव के दल प्रभारी एवं श्री मनीराम यादव, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, बगीचा विकास खण्ड-बगीचा, के दल प्रभारी द्वारा महापरीक्षा अभियान का निरीक्षण किया जावेगा।

जिला जशपुर के 08 विकास खण्डों के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों को राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार, ग्राम प्रभारी नियुक्त किया गया है. ग्राम प्रभारियों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर के ग्राम साक्षरता केन्द्रों के शिक्षार्थियों को महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित कराने का दायित्व सौंपी गई है।

राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आंकलन परीक्षा (FLNAT) आयोजन की सूचना हेतु सभी ग्राम प्रभारियों द्वारा कोटवार द्वारा मुनादी, करायी गई है साथ ही शिक्षार्थियों के घर-घर संपर्क कर हल्दी चावल देकर महापरीक्षा अभियान में सम्मितल होने हेतु नेवता, दिया गया एवं अन्य प्रचार-प्रसार के गतिविधियों को भी अपनाई गई जैसे दिवाल लेखन, पोष्टर, बेनर, लगाकर इत्यादि।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…