Advertisement Carousel

पत्थलगांव इंदिरा गांधी कन्या स्कूल के शाला विकास समिति की हुई बैठक सम्पन्न विधायक एवं सांसद से मिलकर स्कूल के रखरखाव को लेकर बात रखने पे बनी सहमति ….

पत्थलगांव✍️जितेंद्र गुप्ता

पत्थलगांव इंदिरा गांधी कन्या स्कूल।के शाला विकास समिति की हुई बैठक

शुक्रवार को इंदिरागांधी कन्या स्कूल में शाला विकास समिति की बैठक श्री मति भारती शर्मा के अध्यक्षता में हुई जिसमें स्कूल बिल्डिंग के छत से पानी टपकने स्कूल के दरवाजा खिड़कीयो के टूटने शौचालय एवं बाथरूम के खराब हालत एवं स्कूली छात्राओं के साइकिल खड़े करने के लिए साइकिल स्टैंड बनाने जैसे विषयों को लेकर चर्चा की गई स्कूल प्राचार्य ने बताया कि स्कूल के बगल से नाली के दुर्गंध से बहुत परेशान होते है स्कूल की छात्राएं जिसपर सभी शाला विकास समिति के सदस्यों सहित स्कूल प्रबंधन ने अपनी अपनी बात रख कर इनके निराकरण हेतु बाते कहि जिसपर इंजीनियर को बुलाकर छत रिपेयरिंग दरवाजा खिड़की को बनाने साइकिल स्टैंड निर्माण शौचालय निर्माण नाली को ढकने के स्टीमिट बनाकर विधायक एवं सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्री मति गोमती साय एवं सांसद राधेश्याम राठिया को पत्र देकर इंदिरा गांधी भवन के रखरखाव सहित अन्य विषयों में बात करने पे सहमति बनी।


शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमती भारती शर्मा ने कहा कि स्कूल के समस्त बातो को विधायक एवं सांसद के पास रखकर फंड देने की बात करेंगे जिससे स्कूल की बेहतर ढंग से रखरखाव कि जा संके


इस बैठक में शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमती भारती शर्मा, श्री मति उर्मिला पटेल, शयाम नारायण गुप्ता डॉक्टर बीएल भगत, जितेन्द्र गुप्ता, स्कूल की प्राचार्य सुश्री केके इंदवार, गुलाब भगत, सहित अन्य सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाए मौजूद रही।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….