Advertisement Carousel

पुलिस ने 1 लाख 15 हजार कीमत के नशीली दवाओं के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार….

सूरजपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

सूरजपुर पुलिस ने 1 लाख 15 हजार कीमत के नशीली दवाओं के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

 

जिले की पुलिस ने नशीली दवाओं के विक्रेताओं को नशे की सामग्री खपाने के पहले ही धरदबोचा है, आरोपी से कब्जे से 1 लाख 15 हजार कीमत के नशीली कफ सिरप व टेबलेट बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के कड़े तेवर के बाद से ही जिले की पुलिस निरंतर अवैध कारोबार व सूखा नशा के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही में लगी हुई है।
इसी क्रम में दिनांक 19.04.2025 को चौकी रेवटी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बनारस रोड़ पर ग्राम चांचीडांड स्थित ढ़ाबा के पास एक व्यक्ति बस से उतरा है और नशीली दवाई अपने साथ रखा है जिसे बिक्री करने अथवा अन्यत्र कहीं ले जाने के लिए साधन खोज रहा है। चौकी रेवटी पुलिस सूचना की तस्दीक व कार्यवाही के लिए फौरन ग्राम चांचीडांड पहुंची और घेराबंदी कर प्रतीक वस्त्रकार पिता शरद वस्त्रकार उम्र 20 वर्ष निवासी कुंदरापारा, वार्ड क्र. 10 तिफरा, थाना सिरगिटी, जिला बिलासपुर को पकड़ा, जिसके कब्जे से 116 नग नशीली कफ सिरप व 90 नग नशीली टेबलेट जप्त किया, जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 15 हजार रूपये है। मामले में नशीली कफ सिरप व टेबलेट जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी रेवटी कृष्णा सिंह, एएसआई ज्ञानचंद सिंह, प्रधान आरक्षक शिव राजवाड़े, आरक्षक निर्मल राजवाड़े, महेन्द्र कुमार, अशोक राजवाड़े, शिवभजन कुजूर, बिरन सिंह, तिरथ राजवाड़े, अनिरूद्ध पैंकरा, सैनिक श्याम प्रकाश पटेल सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…