Advertisement Carousel

फरार ब्रांच मैनेजर नितेश विश्वकर्मा को जशपुर पुलिस ने पलामू (झारखंड) से किया गिरफ्तार

जशपुर ✍️जितेंद्र गुप्ता

स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड का फरार ब्रांच मैनेजर नितेश विश्वकर्मा को जशपुर पुलिस ने पलामू (झारखंड) से किया गिरफ्तार
प्रकरण में एक सहआरोपी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल
आरोपी के विरूद्ध थाना बगीचा में अप.क्र. 75/2025 धारा 316(5), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज।

गिरफ्तार फरार आरोपी – नितेश विश्वकर्मा पिता लोकनाथ विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पिपरा खुर्द , थाना लेसलीगंज जिला पलामू (झारखंड .)

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.04.2025 को स्पंदना स्फूर्ति फायनेंस लिमिटेड बगीचा के मैनेजर नरेन्द्र साहू ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके शाखा के कर्मचारी सूरज कुमार भारती एवं ब्रांच मैनेजर नितेश विश्वकर्मा के द्वारा फायनेंस कंपनी का रू. 2,69,051 /- (दो लाख उनहत्तर हजार इन्क्यावन) रू. गबन किया गया है, उक्त दोनों आरोपियों के द्वारा हितग्राहियों से लोन की किस्तों को लेकर, कंपनी में जमा न कर , स्वयं उपयोग कर लिया गया है,।
रिपोर्ट पर थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 316(5),3(5) के तहतअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान पाया गया कि आरोपी सूरज कुमार भारती व ब्रांच मैनेजर नितेश विश्वकर्मा फायनेंस कंपनी का लोन सेक्सन का कार्य देखते थे एवं हितग्राहियों से प्राप्त लोन ईएमआई राशि को कैश एवं फोन पे के माध्यम से एकत्रित करते थे। क्षेत्र की विभिन्न महिला हितग्राहियों के जमा राशि को लोन का किस्त नहीं पटाने से उनके द्वारा पूर्व में लिखित शिकायत की गई थी, इस संबंध में फायनेंस कंपनी द्वारा जाॅंच भी कराया गया था। सूरज कुमार भारती एवं ब्रांच मैनेजर नितेश विश्वकर्मा के द्वारा हितग्राहियों से लोन का रकम प्राप्त कर बैंक के खाता में जमा नहीं कर मिलीभगत कर कुल रू. 2,69,051 /- (दो लाख उनहत्तर हजार इन्क्यावन) रू. गबन करना पाया गया है।
मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी सूरज कुमार भारती को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले का दूसरा आरोपी ब्रांच मैनेजर नितेश विश्वकर्मा, घटना दिनांक से ही फरार था।
SSP
जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक संतलाल आयाम के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम के द्वारा फरार आरोपी नितेश विश्वकर्मा के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी, इसी दौरान मुखबीर एवं सायबर सेल की मदद से पुलिस को पता चला कि फरार आरोपी ब्रांच मैनेजर नितेश विश्वकर्मा, पलामू झारखंड में छिपा है, जिस पर जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल जिला पलामू( झारखंड) के ग्राम पिपरा खुर्द से उसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ब्रांच मैनेजर ने, अपने साथी सूरज कुमार भारती के साथ मिलकर उक्त गबन को करना स्वीकार किया है एवं गबन की राशि को घरेलू खर्च में उपयोग करना बताया है, जिसके संबंध में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है ।प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक संतलाल आयाम, आर. 685 मुकेश पाण्डेय, आर. 747 उमेश भारद्वाज, सै. बली रवि का योगदान रहा है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह ने बताया कि उक्त गबन के फरार आरोपी की जशपुर पुलिस द्वारा सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी, पुलिस ने ब्रांच मैनेजर नितेश विश्वकर्मा को पलामू ( झारखंड) से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…