Advertisement Carousel

नाकाबंदी चेकिंग पॉइंट रात्रि 12:00 बजे से 04:00 बजे तक नाकाबंदी कर, की गई सघन चेकिंग…..

बलौदाबाजार-भाटापारा ✍️जितेंद्रगुप्ता

जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों में रात्रि के समय नाकाबंदी कर, की गई चेकिंग
नाकाबंदी में अवैध रूप से शराब, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों की घरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर, की गई चेकिंग
इस दौरान अवैध वस्तुओं की तस्करी करने वाले लोगों की भी की गई चेकिंग
संपूर्ण जिले में 13 महत्वपूर्ण स्थानों में लगाया गया नाकाबंदी चेकिंग पॉइंट
रात्रि 12:00 बजे से 04:00 बजे तक नाकाबंदी कर, की गई सघन चेकिंग
नाकाबंदी चेकिंग के दौरान 06 लोगों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया, जिनके वाहन विधिवत जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया जाएगा प्रस्तुत*
नाकाबंदी अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 67 व्यक्तियों के विरुद्ध किया गया, मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा *दिनांक 18-19.04.2025 की दरम्यानी रात्रि 12:00 से 04:00 तक जिले के 13 महत्वपूर्ण स्थानों में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। नाकाबंदी के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों, अवैध रूप से शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों एवं अवैध वस्तुओं की तस्करी करने वाले लोगों की धरपकड़ हेतु चेकिंग की गई। इस दौरान जिले के अंबेडकर चौक बलौदाबाजार, थाना पलारी के सामने, खरतोरा मोड लवन, करहीबाजार आमगांव पुल, नाका नंबर 01 भाटापारा, तिल्दा अंडरब्रिज चौक सिमगा, पटपर चौक भाटापारा, ग्राम सुहेला तिगड्डा, हथबंद तिगड्डा, हडहापारा चौक कसडोल, बस स्टैंड गिधौरी, वीर नारायणपुर मोड चौक (भुसड़ीपाली चौक) सोनाखान एवं ग्राम कुरकुटी बैरियर बया में नाकाबंदी पॉइंट लगाया गया।

इन सभी नाकाबंदी पॉइंट में संबंधित थाना प्रभारियों की उपस्थिति में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल द्वारा नाकाबंदी के दौरान आने जाने वाले समस्त वाहनों, लोगों की सघन चेकिंग की गई तथा उनसे रात्रि में बाहर निकलने कारण एवं रात में यात्रा आदि करने के प्रयोजन के संबंध में जानकारी लिया गया। *नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान में 06 वाहन चालकों को पकड़ा गया है, जो कि शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पाए गए हैं*। इन सभी के वाहन विधिवत जप्त कर लिया गया है, जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही चेकिंग में *यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 67 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया* गया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…