Advertisement Carousel

सरकारी कार्य रेलवे सर्वे में बाधा डालने वालों पर बड़ी कार्रवाई, किया गया गिरफ्तार ….

पत्थलगांव✍️जितेंद्र गुप्ता

रेलवे सर्वे में बाधा डालने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रूप नारायण एक्का गिरफ्तार

पत्थलगांव रेलवे सर्वे में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विरोध प्रदर्शन के मुख्य संचालकों में शामिल रूप नारायण एक्का समेत 6 लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। इस दौरान रूप नारायण एक्का एवं सुनील खलको को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121, 132, 221, 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने साफ किया कि कानूनी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और कानून के खिलाफ जाने वालों को कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तीरसोठ की है, जहां जिला प्रशासन, पुलिस और रेलवे की टीम रेलवे लाइन के ड्रोन सर्वे में जुटी हुई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने सर्वे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन विरोध के दौरान प्रशासन के खिलाफ आपत्तिजनक और उकसावे भरे बयान दिए गए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। शशिमोहन सिंह ने चेताया कि जो लोग इस तरह सरकारी कार्यों में बाधा डालते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई का सामना करना ही होगा।

यह कार्रवाई यह संदेश देती है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…