Advertisement Carousel

सेवानिवृति पर प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई….

बगीचा ✍️जितेंद्र गुप्ता

सेवानिवृति पर प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई

बगीचा . प्राथमिक स्कूल घुघरी के प्रधानाध्यपक वाल्मीकि साय पैंकरा की सेवानिवृत्त पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक को अंगवस्त्र एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उन्हें कई उपहार भी भेंट किए। वाल्मीकि साय 42 वर्ष तक विभिन्न स्कूल में सेवाएं दी हैं |उन्होंने कहा कि अपने इस सेवाकाल के दौरान विद्यालय के विकास समेत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों का भरपूर सहयोग मिला। इस दौरान सभी के स्नेह एवं सहयोग को कभी भूला नहीं पाउंगा। भावुक क्षणों में शिक्षकों, बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात कर विदाई ली। स्थानीय मुखिया समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उनके कुशल स्वास्थ्य की कामना की|

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….