पत्थलगांव ✍️जितेंद्र गुप्ता
भारत मुक्ति मोर्चा के नेता अनुरंजन भगत की हेकड़ी हुई खत्म मुख्यमंत्री सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से हाथ जोड़ कर मांगी माफी
आपको बता दे पिछले हफ्ते कोरबा से लोहरदगा रेल्वे लाईन सर्वे का विरोध करने एवं प्रशानिक अधिकारियों को थप्पड़ मारने की धमकी, सहित अपशब्द कहकर छत्तीसगढ़ राज्य एवं लोगो के दिलो में राज करते मुख्यमंत्री के ऊपर अभद्र टिप्पणी करते धमकी देने वाले भारत मुक्ति मोर्चा के नेता अनुरंजन भगत अब अपने शब्दों पर आत्मग्लानि महसूस करते हुवे मुख्यमंत्री एवं जशपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से हाथ जोड़ कर क्षमा याचना कर माफी मांग रहा है। जारी किये गए वीडियो में स्वयं को किसी के बहकावे में आकर भाषण देने की बात कर रहा है और माफी मांगते हुवे रेल्वे लाईन लाइफ लाइन को जिले का विकास बता रहा है। साथ ही भविष्य में किसी भी ऐसे विकास कार्यो का विरोध नही करने का बात कहा है। इससे यह साबित होता है कि अनुरंजन भगत को भी यह एहसास हो गया होगा कि अब वह भी सलाखों के पीछे होगा और आने वाले समय में कोई उसका साथ स्थानीय लोग भी नही देंगे।
जशपुर जिले के एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि जिले के विकास कार्यो में बाधक बनने वाले लोगो के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा एक अन्य ब्यक्ति को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सभी ब्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। पर एसा नही की राज्य के मुख्यमंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारी यो केबारे में अनावश्यक टिका टिप्पणी करें कोई भी इस तरह पेश आता है तो कानून अपना काम कड़ाई के साथ करेगा।
























