Advertisement Carousel

मो. शाहील खान की हेकड़ी निकली धर्म समुदाय विशेष को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं अभद्र भाषा का स्तेमाल कर पोस्ट करने वाले के ऊपर पुलिस हुवा सख्त गिरफ्तार कर भेजा जेल….

जशपुर✍️जितेंद्र गुप्ता

धर्म समुदाय विशेष को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले के ऊपर पुलिस ने लिया संज्ञान हिरासत में ले, प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत की गई कार्यवाही आरोपी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी आरोपी:- मो. शाहील खान पिता सिद्धकी खान, निवासी ग्राम पतराटोली, थाना रायडीह जिला गुमला( झारखंड),

वर्तमान निवास:- रेमते रोड, जाम टोली थाना कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग)।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के द्वारा , धर्म समुदाय विशेष को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल किया गया था, जिस पर सामाजिक समरसता बिगड़ने की आशंका को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में कुनकुरी पुलिस के द्वारा स्वयं संज्ञान में लिया गया, और सोशल मीडियो एकाउंट के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पता साजी की गई, जो कि मो. शाहील खान, उम्र 27 वर्ष निवासी रेमते रोड, जामपानी का होना पाया गया,।

कुनकुरी पुलिस के द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शाहील खान को हिरासत में लेकर, विधिसंगत बी एन एस एस की धारा 170/126,135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक  कार्यवाही किया गया है।

आरोपी के द्वारा  धर्म समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के संबंध में माफी मांगते हुए वीडियो भी जारी किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, प्रधान आरक्षक रामानुजम पांडे, सुरेश,आरक्षक संतोष कुमार की सराहनीय भूमिका रही है।

एसएसपी शशिमोहन सिंह ????

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है, और न ही साम्प्रदायिक व जातिय सौहार्द्र किसी को बिगाड़ने दिया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…