Advertisement Carousel

07 दिवसीय अभियान चलाकर बाल श्रमिक बच्चों के पुर्नवास हेतु किया जा रहा रेस्क्यू…

जशपुर ✍️जितेंद्र गुप्ता

 

07 दिवसीय अभियान चलाकर बाल श्रमिक बच्चों के पुर्नवास हेतु किया जा रहा रेस्क्यू

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर द्वारा प्रत्येक त्रैमास में सात(7) दिवसीय वृहद् छापामारी अभियान चलाए जाने हेतु सुक्षाव दिया गया है। जिसके परिपालन में कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में 13 मई से 21 मई तक श्रम विभाग, पुलिस विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन व स्वयं सेवी संस्थाओं का संयुक्त टीम बनाकर जिले के सभी विकासखण्डों में हर छोटे और बड़े प्रतिष्ठानों जैसे- हॉटल, ढाबा, दुकानों, उद्योगों, संगठित और असंगठित क्षेत्रों जैसे खदानों, ईंट भट्ठों सहीत इत्यादि स्थानों का व्यापक रेस्क्यू व छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। उक्त स्थानों में कार्यरत कर्मचारी व श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है कि किसी भी नाबालिक बच्चों को काम न कराया जावे तथा बाल श्रम अधिनियम अनुसार उक्त प्रतिष्ठानों/ संस्थानों में बाल श्रम कार्यरत नहीं है संबंधित प्रमाण पत्र कार्य स्थल पर प्रदर्शित कराया जावे।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री चंद्रशेखर यादव द्वारा बताया गया कि यदि कहीं भी कोई बालक बाल श्रमिक/ बाल भिक्षावृत्ति के रूप में कार्य करते दिखाई देने व जानकारी प्राप्त होने पर निःशुल्क फोन नम्बर 1098 में कॉल करें व महिला एवं बाल विकास विभाग में सूचित कर सकते हैं।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….