Advertisement Carousel

पुलिस की बड़ी कार्रवाई साइबर अपराध म्यूल अकाउंट के 7 मामले में 23 आरोपी किए गए है गिरफ्तार, 98 लाख 72 हजार रूपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

सूरजपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई साइबर अपराध म्यूल अकाउंट के 7 मामले में 23 आरोपी किए गए है गिरफ्तार, 98 लाख 72 हजार रूपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

 

जिले की पुलिस ने साइबर अपराध म्यूल अकाउंट मामलों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक विभिन्न थानों में पंजीबद्ध 7 मामलों में 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खातों की डिटेल खंगालने पर 98 लाख 72 हजार रूपये से अधिक का ट्रान्जेंक्शन की जानकारी सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं बैंक डिटेल के आधार पर खुलासा हुआ है कि साइबर ठगों के द्वारा केरल, हिमान्चल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, ओड़िसा, गुजरात, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, राजस्थान, झारखण्ड, हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक के विभिन्न जिलों से ठगी की रकम इन आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर आहरण किया गया है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर  प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले में साइबर अपराध म्यूल अकाउंट के मामले में तेजी से कार्यवाही एवं विवेचना के लिए एक टीम गठित कर लगाया है।
इसी क्रम में थाना विश्रामपुर पुलिस के द्वारा साइबर अपराध म्यूल अकाउंट मामले के जांच में पाया कि खाता धारक जितेन्द्र यादव जिसका एक्सीस बैंक विश्रामपुर में खाता संचालित है उक्त खाता में साइबर ठग के द्वारा जयपुर सिटी राजस्थान, बैंगलोर कर्नाटका से ठगी की रकम 99 हजार 9 सौ 90 रूपये ट्रान्सफर कर रकम आहरित किया है। सायबर फ्रॉड में संलिप्त होते हुए फ्राड के पैसे को खाता धारक के द्वारा कई बार अपने खाते में प्राप्त किया गया। खाता धारक द्वारा आपराधिक षड़यंत्र करना पाए जाने पर दिनांक 01.06.2025 को अपराध क्रमांक 134/25 धारा 317(4), 318(2), 61(2)(ए) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर  प्रशांत कुमार ठाकुर ने साइबर अपराध म्यूल अकाउंट के मामले में आरोपी की जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना विश्रामपुर पुलिस ने प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी जितेन्द्र यादव पिता सुदामा उम्र 39 वर्ष एवं दिवेश कुमार यादव पिता जितेन्द्र उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सपकरा बरपारा, थाना सूरजपुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर खाताधारक जितेन्द्र यादव ने बताया कि एक्सिस बैंक विश्रामपुर में खाता खोलना एवं उसके लड़के दिवेश के द्वारा सायबर फ्राड हेतु अपने साथी को बैंक खाता एवं एटीएम का उसका कोड दिया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विश्रामपुर अलरिक लकड़ा, एएसआई अविनाश सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…